जाड़े में नहीं घटे दाम, जून तक अधिक तापमान दे सकता है सब्जियों की टेंशन
Updated on
27-04-2024 12:16 PM
नई दिल्ली: रिटेल इंफ्लेशन कोविड के बाद के सबसे निचले स्तर पर आ गई है, लेकिन किचन के बजट पर सब्जियों की मार बनी हुई है। पिछले साल जुलाई में 37 प्रतिशत से अधिक उछलने वाली सब्जियों की महंगाई दर इस साल मार्च में घटकर 28 प्रतिशत के करीब भले आ गई हो, लेकिन मौसम के मिजाज और कम उत्पादन के अनुमान को देखते हुए आने वाले कुछ महीनों में दाम ज्यादा घटने के आसार नहीं दिख रहे हैं। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के मुताबिक, 'पिछले साल अप्रैल से इस साल मार्च तक खाने-पीने की चीजों की महंगाई में सब्जियों का योगदान करीब 30% रहा। कृषि मंत्रालय के मुताबिक, रबी सीजन में प्याज का उत्पादन 190.5 लाख टन रहने का अनुमान है। यह पिछले साल से 20% कम है। 2023-24 के लिए पहले अग्रिम अनुमान के मुताबिक, बागवानी फसलों का कुल उत्पादन 35 करोड़ 53 लाख टन होने का अनुमान है। 22-23 में उत्पादन 35.55 करोड़ टन था।
दिल्ली-एनसीआर के लिए सबसे बड़ी आजादपुर मंडी में वेजिटेबल ट्रेडर्स असोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अनिल मल्होत्रा के मुताबिक, 'आसपास के इलाकों से आवक बढ़ने से दो महीने पहले के मुकाबले सब्जियों के दाम घटे हैं। भिंडी का थोक भाव 90- 100 रुपये किलो से घटकर 40 रुपये और तोरी का 80-90 रुपये से घटकर 20 रुपये किलो हो गया है। अदरक 100 से 125 रुपये की रेंज में है।' क्रिसिल रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विभाग ने सामान्य से बेहतर मॉनसून का अनुमान दिया है। यह सब्जियों के दाम के लिए अच्छा संकेत है। देश के विभिन्न हिस्सों में मॉनसूनी बारिश कैसी रहती है, यह भी एक अहम पहलू है।
कीमतों का दबाव बना हुआ है
खाने-पीने की चीजों की कीमतों का दबाव बना हुआ है। खासतौर से दालों और सब्जियों का मामला काबू में नहीं आ रहा हीट वेव के चलते आने वाले महीनों में दाम और उछल सकते हैं। इसका असर रिटेल इंफ्लेशन पर होगा। RBI ने फूड इंफ्लेशन पर चिंता जताई है। महंगाई घटने पर ही RBI को ब्याज दर कम करने की राह मिलेगी।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…