Select Date:

प्रिंस हैरी पर क्वीन एलिजाबेथ के अनादर का आरोप

Updated on 20-09-2022 06:20 PM

ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ-II का सोमवार देर रात अंतिम संस्कार कर दिया गया। क्वीन को दफनाने से पहले उनका स्टेट फ्यूनरल हुआ, यानी क्वीन को राजकीय विदाई दी गई। इस दौरान महारानी के पोते प्रिंस हैरी ने राष्ट्रगान नहीं गाया। जब ब्रिटेन का राष्ट्रगान 'गॉड सेव द किंग' गाया जा रहा था, तब रॉयल फैमिली के दो ही लोग खामोश थे। पहले किंग चार्ल्स-III और दूसरे उनके बेटे प्रिंस हैरी। खामोश खड़े हैरी की तस्वीरें सामने आने के बाद लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। इसे क्वीन का अनादर बताया जा रहा है।

फ्यूनरल के दौरान किंग चार्ल्स-III ने भी नेशनल एंथम नहीं गाया था, तब सवाल उठता है कि अकेले हैरी को ही ट्रोल क्यों किया जा रहा है। दरअसल, ब्रिटिश किंग या क्वीन नेशनल एंथम नहीं गाते हैं, क्योंकि इसमें ईश्वर से उनकी सलामती के लिए ही प्रार्थना की जाती है। उनके अलावा शाही परिवार समेत देश के हर नागरिक से नेशनल एंथम गाने और उसे रिस्पेक्ट देने की उम्मीद की जाती है। हालांकि, इस पर सजा तो नहीं दी जाती, लेकिन इसे अच्छा नहीं समझा जाता है।

प्रिंस हैरी ने कॉफिन को सैल्यूट भी नहीं किया
 प्रिंस हैरी का एक फोटो भी पोस्ट किया था। इसमें रॉयल गार्ड्स क्वीन एलिजाबेथ के कॉफिन को सैल्यूट करते नजर आए। इस दौरान हैरी क्वीन को सैल्यूट नहीं कर रहे थे। हैरी के दोनों हाथ सीधे पैरों की तरफ थे। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि हैरी को रॉयल सैल्यूट से रोका गया या उन्होंने खुद ऐसा किया था। दरअसल, दो साल पहले हैरी और पत्नी मेगन मार्केल रॉयल स्टेटस छोड़ चुके हैं और अमेरिका में रहते हैं।

क्वीन को सैल्यूट नहीं करने वाले लोगों में शाही परिवार के एक और सदस्य प्रिंस एंड्र्यू भी शामिल थे। वे पिछले साल सेक्स स्कैंडल को लेकर विवादों में आए थे और क्वीन एलिजाबेथ ने ही उन्हें बचाया था। लिहाजा यह माना जा रहा है कि किसी भी तरह के विवाद से जुड़े लोगों को फ्यूनरल में रस्मी तौर पर ही शामिल होने की इजाजत दी जाए। प्रिंस हैरी क्वीन की प्री-फ्यूनरल सेरेमनी में भी शामिल नहीं हुए थे। हालांकि, वो क्वीन के निधन वाले दिन यानी 8 सितंबर से ही लंदन में हैं।

प्रिंस विलियम और हैरी ने आंखें नहीं मिलाईं
क्वीन के अंतिम संस्कार के दौरान पूरे वक्त प्रिंस विलियम और प्रिंस हैरी एक साथ रहे। ‘द गार्डियन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कई घंटे साथ रहने के बावजूद दोनों भाईयों ने एक-दूसरे से बात करना तो दूर आंखें तक नहीं मिलाईं। प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन और प्रिंस हैरी की पत्नी मेगन मर्केल ने भी एक-दूसरे से बातचीत नहीं की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.