कप्तान हार्दिक से ट्रॉफी मिलने पर 'हैरान' रह गए पृथ्वी साव, वायरल हो रहा युवा बल्लेबाज का रिएक्शन
Updated on
02-02-2023 06:45 PM
अहमदाबाद: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद में खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 168 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 234 रन बना दिये। न्यूजीलैंड की पारी 13वें ओवर में सिर्फ 66 रनों पर सिमट गई। इस मैच को अपने नाम करने के साथ ही भारत ने सीरीज को भी 2-1 से जीत लिया।
हैरान रह गए पृथ्वी साव
भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव को इस सीरीज में एक भी मैच खेलने को नहीं मिला। सीरीज की ट्रॉफी मिलने के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने ट्रॉफी पृथ्वी साव को जाकर दे दी। इसके बाद पृथ्वी ने हैरान होने वाला रिक्शन दिया। उनके रिएक्शन से ऐसा लग रहा था कि वह ट्रॉफी की वजन से हैरान हो गए हैं।
नए सदस्य को मिलती है ट्रॉफी
भारतीय टीम में काफी समय से ट्रेंड रहा है कि ट्रॉफी जीतने के बाद कप्तान टीम के सबसे नए सदस्य को सौंप देता है। पृथ्वी साव ने 2018 में ही भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। 2021 में उन्हें टी20 खेलने का मौका मिला था। लेकिन फिर वह टीम से बाहर चल रहे थे। इस सीरीज से ही करीब 18 महीने बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई है। शायद इसी वजह से कप्तान हार्दिक पंड्या ने ट्रॉफी उन्हें सौंपने का फैसला किया।
नहीं मिला मौका?
भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर पहले दोनों मैचों में खेल रहा। ईशान किशन और शुभमन गिल के साथ ही राहुल त्रिपाठी का बल्ला नहीं चला। इसके बाद भी तीसरे मैच में पृथ्वी को मौका नहीं दिया गया। हालांकि राहुल और गिल ने तीसरे मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की। अब टीम इंडिया को आईपीएल के बाद इंटरनेशनल टी20 खेलना है। यानी पृथ्वी को खेलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…