Select Date:

पृथ्वी साव का एक और शतक, सिलेक्टर्स के मुंह पर फिर जड़ा जोरदार तमाचा

Updated on 10-01-2023 08:03 PM

मुंबई: पृथ्वी साव ने आज साल 2023 का पहला और प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर का 12वां शतक ठोक दिया। मुंबई के बल्लेबाज ने असम के खिलाफ एलीट ग्रुप मैच में ये कमाल किया। 107 गेदों में शतक लगाने के लिए पृथ्वी ने 15 चौके और एक छक्का मारा। इस दौरान पृथ्वी न सिर्फ धुआंधार रन बना रहे थे बल्कि मुशीर खान के साथ 123 रन की ओपनिंग साझेदारी भी की। घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बावजूद चयनकर्ता उन्हें भारतीय टीम में शामिल नहीं कर रहे हैं। ऐसे में यह पारी सिलेक्टर्स के मुंह पर करारे तमाचे से कम नहीं है। साव को पिछले साल सितंबर में इंडिया ए स्क्वॉड में जगह मिली थी, जिसने चेन्नई में न्यूजीलैंड के खिलाफ मोर्चा संभाला था।

रनमशीन बन चुके हैं पृथ्वी

पृथ्वी शॉ ने मिड-डे से कहा था, 'मैं निराश था। मैं रन बना रहा हूं, बहुत मेहनत कर रहा हूं, लेकिन मौका नहीं मिल रहा है। लेकिन, यह ठीक है। जब वे [राष्ट्रीय चयनकर्ता] महसूस करेंगे कि मैं तैयार हूं, तो वे मुझे खिलाएंगे। मुझे जो भी अवसर मिलेंगे, चाहे वह भारत 'ए' या अन्य टीमों के लिए हों, मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूं और अपने फिटनेस स्तर को बनाए रखूं।'

5 साल पहले किया था डेब्यू

2018 में अपने टेस्ट डेब्यू में शतक ठोकने वाले पृथ्वी वाइट बॉल फॉर्मेट में जुलाई 2021 से बाहर चल रहे हैं। शिखर धवन की अगुवाई में श्रीलंका गई भारतीय टीम में उन्हें खिलाया गया था। अक्टूबर 2022 में अपने कमबैक पर पृथ्वी साव ने कहा था कि वह चेतन शर्मा की अगुवाई वाली वरिष्ठ चयन समिति का ध्यान फिर से हासिल करने के लिए तैयार हैं। निराशाओं को पीछे छोड़ने और पहले से ज्यादा मेहनत करने को तत्पर हैं। इस दौरान पृथ्वी साव का स्ट्राइक रेट 93.46 रहा। लंच ब्रेक तक वह 100 रन पर नाबाद खेल रहे थे।

 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
 21 July 2026
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
 21 July 2026
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
 21 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
 20 July 2026
फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
 20 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
 20 July 2026
लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
 20 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
Advt.