Select Date:

प्रियंका और अर्चना की शिव-स्टैन से गंदी लड़ाई, बिग बॉस ने दी चेतावनी

Updated on 30-01-2023 06:36 PM
'बिग बॉस 16' में 29 जनवरी को 'रविवार का वार' में जबरदस्त धमाल देखने को मिला। टीना दत्ता के एविक्शन के बाद प्रियंका चौधरी और अर्चना गौतम, शिव ठाकरे और एमसी स्टैन को निशाना बनाती नजर आएंगी। वहीं शालीन भनोट, जो अबतक बीमार और डिप्रेशन में नजर आ रहे थे, अब ठीक से लगने लगे हैं। वह शिव और स्टैन के साथ बैठकर टीना के एविक्शन का मजाक उड़ाते दिखे। इसकी झलक मेकर्स द्वारा रिलीज किए गए प्रोमो में भी दिखी।
अर्चना इसी पर नाराज हो जाएंगी और शालीन को खूब खरी-खोटी सुनाएंगी। अर्चना, किचन एरिया में प्रियंका से कहती नजर आईं कि इस आदमी की वजह टीना अपनी छीछालेदर करवाकर घर से बाहर चली गई और इसने अपनी इमेज सुधार ली।


प्रियंका-अर्चना की शिव और स्टैन से लड़ाई

दिन 118 की शुरुआत प्रियंका और अर्चना से होती है, जो शिव ठाकरे, स्टैन के बारे में बात करती नजर आती हैं। अर्चना और प्रियंका इनडायरेक्टली शिव व स्टैन पर कमेंट करती नजर आती हैं। अर्चना की एमसी स्टैन के साथ लड़ाई हो जाती है। इसी लड़ाई में प्रियंका कूद पड़ती हैं और लड़ने लगती हैं। अर्चना कहती हैं कि स्टैन, साजिद की वजह से यहां तक आया है। उधर स्टैन, प्रियंका के पास आते हैं और पूछते हैं कि जब उनका झगड़ा नहीं है तो वह उनके और अर्चना के बीच क्यों कूदीं? दोनों एक-दूसरे पर गालियां देने और बदतमीजी करने का आरोप लगाते हैं। प्रियंका बहस के बीच 'सारे' बोलती हैं तो शिव को लगता है कि उन्होंने साले बोला है। इसी पर बवाल मच जाता है। प्रियंका, शिव पर बुरी तरह चढ़ जाती हैं। शिव वहां से चले जाते हैं और स्टैन से कहते हैं कि यहां से चलो। इनके मुंह ही नहीं लगना है। शिव शांत हो जाते हैं, लेकिन प्रियंका और अर्चना उन्हें उकसाती रहती हैं। शिव कहते हैं कि ये जो उनका प्रोवोकिंग का गेम है, वो खेलती रहें।

बिग बॉस ने शिव-प्रियंका को दी चेतावनी

बिग बॉस, शिव और प्रियंका को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं। बिग बॉस उनसे कहते हैं कि आप दोनों को इसलिए बुलाया है क्योंकि आप दोनों हमारी बातों को ठीक तरीके से समझते हैं। कितनी बार बताया गया है कि ऐसी कितनी चीजें हैं, जिनका इस घर में जिक्र तक नहीं करना है। जाति, धर्म, सम्प्रदाय और एक-दूसरे के काम पर कमेंट करें, यह सही नहीं है। अगर कोई आप दोनों का नाम लेकर इस तरह की बातों को बढ़ावा देना चाहे तो आपस में लड़ने की बजाय शांत करें। बिग बॉस आगे बताते हैं कि किस तरह कई बार चीजों को गलत तरीके से लिया जाता है। वह बताते हैं कि जब प्रियंका अपना चेहरा सही करते हुए कन्फेशन रूम में आ रही थीं तो सुम्बुल ने उनके लिए कहा कि देखो रोते हुए आ रही है। अब सिंपथी कार्ड लेना है। बिग बॉस शिव और प्रियंका को समझाते हैं और फिर जाने के लिए कहते हैं।

बिग बॉस के घर में भूत

उधर शालीन, टीना के बेघर होने का जश्न मनाते नजर आते हैं। वह स्टैन, शिव ठाकरे, सुम्बुल और निमृत के सामने बताते हैं कि किस तरह उन्हें आभास हो रहा था कि टीना बेघर हो जाएंगी। शालीन फिर रात को एक भुतहा कहानी सुनाते हैं। वह कहते हैं कि बिग बॉस के घर में एक आत्मा है और फिर कुछ वाकयों को कनेक्ट करते हैं। शिव, स्टैन और निमृत डर जाते हैं और सोच में पड़ जाते हैं।

अर्चना का सुम्बुल के पापा पर ताना!

सुबह को शालीन, स्टैन, शिव और निमृत के सामने फिर से टीना के जाने पर मजाक करते दिखे। शालीन ने एक्टिंग करते हुए कहा कि वह अब काफी बेहतर फील कर रहे हैं। किचन एरिया में अर्चना, निमृत से कहती हैं कि वह जब बाहर जाएंगी तो सुम्बुल के पापा को सैल्यूट करेंगी। उन्होंने कहा था कि बेटा तुम नॉमिनेशन की चिंता मत करो। फाइनल तक पहुंचाने का काम मेरा है। तब निमृत समझाती हैं कि सुम्बुल के पापा ने तो कुछ भी नहीं किया। बल्कि उन्होंने तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह कहा कि उनकी बेटी को वोट मत करो। वह उसे बाहर निकालना चाहते हैं।

शालीन संग प्रियंका-अर्चना की बहस

किचन एरिया में अर्चना और प्रियंका, शालीन के बारे में बात करती हैं। अर्चना कहती हैं कि शालीन ने 3 लड़कियों की घर में छवि खराब की और अपनी इमेज सुधारकर अच्छे बन गए। शालीन ये बातें सुन लेते हैं और वह किचन में आकर अर्चना से सवाल करते हैं। अर्चना से शालीन कहते हैं कि वह पीठ पीछे क्यों बोल रही हैं। इसी बात पर प्रियंका और अर्चना का शालीन से झगड़ा हो जाता है। बहस के बीच अर्चना, सौंदर्या का नाम घसीटती हैं तो शालीन भड़क जाते हैं। इसके बाद शो में शेखर सुमन की एंट्री होती है। वह अपने अंदाज में 'बिग बुलेटिन' की शुरुआत करते हैं और कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.