Priyanka Chahar Choudhary ने ब्लैक स्विमवेयर में समंदर किनारे ढाया कहर, फर्स्ट Kiss के सवाल पर कही यह बात
Updated on
22-02-2023 08:47 PM
प्रियंका चाहर चौधरी टीवी शो 'उडारियां' से पॉपुलर तो थीं, लेकिन 'बिग बॉस 16' ने उन्हें स्टार बना दिया है। आज हर कोई जानता है कि प्रियंका चाहर चौधरी कौन हैं। प्रियंका भले ही 'बिग बॉस 16' की विनर नहीं बन पाईं, लेकिन वह लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहीं। शो खत्म होने के बाद प्रियंका ने छोटे से वेकेशन पर जाने का प्लान बनाया था और लगता है कि उनका यह प्लान सक्सेसफुल भी रहा। दरअसल प्रियंका ने सोशल मीडिया पर ब्लैक स्विमवेयर में तस्वीर शेयर की है।
Priyanka Chahar Choudhary ने यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें वह ब्लैक कलर के स्विमवेयर में बीच पर टहलती नजर आ रही हैं। ब्लैक कलर के गॉगल्स में उनका स्वैग देखने वाला है। इस तस्वीर को शेयर कर प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, 'लेटनाइट पोस्ट। क्या हाल हैं दोस्तों।'
साढ़े पांच लाख से ज्यादा व्यूज
प्रियंका चौधरी की इस तस्वीर पर फैन्स के खूब कमेंट आ रहे हैं। 21 फरवरी को शेयर की गई इस तस्वीर पर अब तक साढ़े पांच लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। फैन्स प्रियंका की खूबसूरती और फिगर को देख तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
पहले Kiss पर यह बोलीं प्रियंका
इस तस्वीर के अलावा प्रियंका का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका उनके फर्स्ट किस पर कमाल का रिएक्शन चर्चा में है। पपाराजी जब प्रियंका से पूछते हैं कि उनका पहला किस कॉलेज में हुआ था या फिर उसके बाद? यह सवाल सुनकर प्रियंका कहती हैं, 'बहुत ज्यादा पर्सनल पूछ रहे हो। इतना पर्सनल मैं शेयर नहीं करती।' इतना कहकर प्रियंका जोर-जोर से हंसने लगती हैं।
प्रियंका चाहर चौधरी को नहीं मिला कोई प्रोजेक्ट?
'बिग बॉस 16' से निकलने के बाद जहां बाकी कंटेस्टेंट्स अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गए हैं, वहीं प्रियंका चाहर चौधरी को फिलहाल कोई प्रोजेक्ट नहीं मिला है। हालांकि कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि प्रियंका को शाहरुख खान स्टारर 'डंकी' में एक रोल मिला है। लेकिन प्रियंका ने इन खबरों का खंडन कर दिया था। साथ ही यह कहा था कि सलमान खान ने उनसे कहा था कि वह 'बिग बॉस 16' खत्म होने के बाद उनसे मिलें। फिलहाल वह उनसे मिलने के इंतजार में हैं। प्रियंका ने यह भी बताया था कि जल्द ही वह और अंकित गुप्ता एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…