Select Date:

'आशिकी 4' में होंगे प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता? साजिद खान से एक्टर ने कही दिल की बात

Updated on 01-04-2023 07:34 PM
बिग बॉस 16 की मोस्ट फेवरेट और फेमस जोड़ी अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी की रही। दोनों घर से निकलने के बाद कम ही साथ दिखाई दिए हैं। कुछ दिन पहले इन्हें 'जुनूनियत' के सेट पर भी देखा गया था। हाल ही में इन दोनों का एक प्यारा-सा म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुआ था। खैर। अब एक बार इन्हें फिर देखा गया है। अकेले नहीं मगर साजिद खान के साथ। ये तीनों मुंबई में स्पॉट हुए हैं। रियलिटी शो में भी इन तीनों की बॉन्डिंग को देखा गया था। खासकर अंकित गुप्ता और साजिद खान की दोस्ती को लोगों ने पसंद भी किया था। अब ये दोबारा मिले हैं और ढेर सारी बातें भी किए हैं।

साजिद खान (Sajid Khan), प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता (Priyanka Chahar Chodhary) ने मीडिया से बात की और इस दौरान उन्होंने साजिद खान से मजाक में भी कह दिया कि अब वो 'आशिकी 4' बना सकते हैं और उन दोनों का कास्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, साजिद खान ने मंडली के टूटने पर भी बात की। अब्दु रोजिक और एमसी स्टैन के बीच आई दरार के बारे में अपनी राय रखी।

साजिद खान ने अंकित संग दोस्ती पर कहा

साजिद खान ने रीयूनियन के लिए कहा- जैसा कि हमने रियलिटी शो में बहुत कहा था कि घर से बाहर जाने के बाद मिलेंगे। ये वही है। एविक्ट होने के बाद अंकित अपने शो में बहुत व्यस्त हो गया था। लेकिन जब ये मुंबई आया है तो इसने मिलने का प्लान बनाया। मैं प्रियंका और अंकित से फोन पर बात करता रहता हूं। और इससे ये साबित होता है कि हमारा घर में रिश्ता सच्चा था। कैमरे के लिए नहीं था। हम दोस्त इसलिए नहीं कि हमें दोस्त बनना है। बल्कि हमारा बॉन्ड वाकई है। हमारा कनेक्शन वाकई है।

साजिद खान बनाएंगे फिल्म?

अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) ने चंडीगढ़ से मुंबई आने के बारे में कहा- मुझे अच्छा लग रहा है। ऐसा लग रहा है कि मैं घर आ गया हूं। में बहुत खुश हूं। मुंबई मेरा लंबे समय से घर रहा है और मैं इसे याद करता हूं। मैं आता रहूंगा। इसके अलावा जब मीडिया ने सवाल किया कि हीरो-हिरोइन और डायरेक्टर तीनों यहां हैं तो क्या कोई फिल्म बनाएंगे? इस पर साजिद ने कहा- क्यों नहीं? अगर कोई इंट्रस्टिंग स्क्रिप्ट होगी तो क्यों नहीं बनाऊंगा।

अब्दु-एमसी स्टैन पर बोले साजिद खान

इसके बाद तुरंत अंकित गुप्ता ने कहा साजिद खान को अब 'आशिकी 4' बनानी चाहिए और प्रियंका और उन्हें लेना चाहिए। तो साजिद खान ने कहा- तुझे तो ले लेंगे। मुझे कौन लेगा। इन सब बातचीत के दौरान साजिद खान ने अब्दु-स्टैन के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि वो दोनों बहुत जवान हैं। स्टैन 23 का है और अब्दु 19 का है। दोस्तों में ऐसी लड़ाई होती रहती है। ये आम बात है। ये कोई बड़ी बात नहीं। मुझे पक्का पता है कि जब अब्दु भारत आएगा तो वो हम मिलेंगे और अच्छा खाना खाएंगे। मुझे लहता है कि सिर्फ एक गले मिलने से सब ठीक हो जाएगा। मुझे लगता है कि इनकी फोन पर बात भी हुई है। मुझे ये भी लगता है कि नंबर्स के लिए ये चीजें सोशल मीडिया पर खीची जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.