Select Date:

प्रियंका चौधरी को लेकर घर में मचा बवंडर, निमृत और टीना ने खूब की एक-दूसरे की छीछालेदर

Updated on 19-01-2023 08:47 PM
'बिग बॉस 16' में 'टिकट टु फिनाले वीक' शुरू होते ही घरवालों के चेहरे से नकाब उतरने लगे हैं। रिश्तों के समीकरण बदलने लगे हैं। एक तरफ जहां इस 'टिकट टु फिनाले' टास्क के कारण शिव ठाकरे और निमृत के बीच फूट पड़ गई, वहीं दूसरी ओर, घरवालों ने प्रियंका के खिलाफ बिगुल फूंक दिया। इस चक्कर में सौंदर्या शर्मा, निमृत और शालीन भनोट अपनी हदें पार कर गए और प्रियंका के लिए कुछ कड़वी बातें बोल गए। वहीं निमृत और टीना दत्ता का गंदा झगड़ा हो गया, जिसमें निमृत फुल पावर में दिखीं।
मेकर्स ने Bigg Boss 16 के आने वाले एपिसोड के दो नए प्रोमो रिलीज किए हैं। एक प्रोमो में दिखाया गया है Soundarya Sharma हाथ में थाली लेकर 'जगत माता' Priyanka Chahar Choudhary की आरती उतारती हैं। वह निमृत और शालीन उन्हें 'ओवरकॉन्फिडेंस की देवी' तक बोलते हैं। प्रियंका यह सब देखकर जल-भुन उठती हैं। Shalin Bhanot और प्रियंका के बीच कुछ दिनों से काफी अच्छी दोस्ती देखने को मिल रही थी। लेकिन शालीन ने अचानक ही अपनी वफादारी Nimrit Kaur Ahluwalia और Shiv Thakare की तरफ दिखानी शुरू कर दी।

घर में मचा बवाल, प्रियंका के खिलाफ हद पार!

बिग बॉस ने घरवालों से निमृत की कैप्टेंसी को लेकर रिव्यू मांगे थे। उन्होंने पूछा कि और कौन सा सदस्य 'टिकट टु फिनाले' वीक में कैप्टन बनने का हकदार है। जवाब में शालीन ने निमृत का नाम लिया, जबकि शिव ठाकरे ने प्रियंका का नाम लिया। इसी बात पर घमासान मच गया। प्रियंका जहां शालीन भनोट से बुरी तरह भिड़ गईं तो वहीं बाद में खूब झगड़ा हुआ। निमृत भी शिव से झगड़ पड़ती हैं क्योंकि उन्होंने उन्हें सपोर्ट करने के बजाय प्रियंका का नाम लिया। यह घमासान इस कदर आगे बढ़ जाता है कि निमृत, शालीन और सौंदर्या तीनों लोग प्रियंका के खिलाफ हो जाते हैं और उनके नाम पर आरती बनाते हैं।

निमृत और टीना की गंदी लड़ाई, पर्सनल अटैक

वहीं दूसरी ओर एक टास्क के दौरान टीना दत्ता और निमृत की गंदी लड़ाई हो गई। झगड़ा सौंदर्या और शिव की बहस से शुरू हुआ था, जिसमें उन्होंने शालीन और सौंदर्या की पोल खुली और टीना का भी नाम सामने आया। टीना बुरी तरह भड़क गईं। इसी पर निमृत ने टीना को निशाने पर ले लिया और सवाल किया कि उन्होंने भी तो सृजिता को 'पनौती' कहा था। इसी बात पर तगड़ी भिड़ंत हो जाती है। टीना, निमृत से कहती हैं कि वह उनके लिए इतनी जरूरी नहीं हैं कि उनसे बात करें। वह 'सच्चाई की मूरत' बनने की कोशिश न करें। निमृत ने उन्हें जवाब देकर बोलती बंद कर देती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.