प्रियंका चोपड़ा 19 साल बाद ये बड़ी हिट फ्रेंचाइजी फिल्म लेकर लौट रही हैं बॉलीवुड, ऋतिक रोशन करेंगे निर्देशन
Updated on
10-07-2025 02:50 PM
प्रियंका चोपड़ा कुछ समय पहले कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' को लेकर चर्चा में रही थीं। हालांकि इस फिल्म को लेकर साल 2021 में ही अनाउंसमेंट हुआ था लेकिन अब तक शूटिंग का कोई अता-पता नहीं है। अब प्रियंका चोपड़ा के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। खबर है कि बॉलीवुड की एक बड़ी सीक्वल फिल्म के साथ बॉलीवुड के पर्दे पर लौट रही हैं और इस फिल्म का निर्देशन ऋतिक रोशन करेंगे।
राकेश रोशन के डायरेक्शन में बनी और प्रड्यूस की गई साल 2006 में आई सुपरहीरो एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कृष' में ऋतिक रोशन के साथ प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं। अब इसी फिल्म के चौथे सीरीज को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
अपकमिंग फिल्म 'कृष 4' का निर्देशन करेंगे ऋतिक रोशन
कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म 'कृष 4' की तैयारी जल्द शुरू होने जा रही है। हालांकि, अब ऋतिक रोशन इस फेमस फ्रेंचाइज़ी फिल्म में केवल एक्टर ही नहीं होंगे बल्कि वो अपने पिता राकेश रोशन की जगह डायरेक्शन की भी बागडोर संभालेंगे।
रेखा , प्रीति जिंटा और प्रियंका चोपड़ा को लेकर हो रही थी चर्चा
बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होने वाली है। ऋतिक रोशन इस फिल्म का डायरेक्शन करते हुए सुपरहीरो के रूप में अपने पुराने किरदार में को फिर से जिंदा करेंगे। हालांकि फिल्म में अन्य कलाकारों को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फिल्म में रेखा , प्रीति जिंटा और प्रियंका चोपड़ा फिर से साथ नजर आएंगी, जो प्रीक्वल में नजर आई थीं।
प्रीति जिंटा की मौजूदगी को लेकर कही गई ये बात
इस फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बॉम्बे टाइम्स को बताया, 'प्रियंका चोपड़ा कृष 4 में वापसी करेंगी, लेकिन एक और एक्ट्रेस भी होगी, जिसका नाम अभी उजागर नहीं किया जा सकता है। रेखा के कैमियो में नजर आने की संभावना है, लेकिन प्रीति जिंटा की मौजूदगी को लेकर चल रही खबरें सिर्फ अटकलें हैं।' बताते चलें कि प्रियंका ने 'कृष' (2006) में एक्टिंग की थी और ये 19 साल बाद फ्रैंचाइज़ी में उनकी वापसी है!
2013 में रिलीज़ हुई 'कृष 3' के 15 साल बाद आ रही
'कृष 4' की कहानी अब दशकों आगे बढ़ जाएगी क्योंकि यह 2013 में रिलीज़ हुई 'कृष 3' के 15 साल बाद आ रही है। राकेश रोशन बता चुके हैं कि ऋतिक के लिए आगे बढ़ने और कृष को आगे ले जाने का यही सही समय है। उन्होंने कहा, 'कृष ऋतिक में रचा-बसा है और उनका विज़न आज की पीढ़ी का है। मैं इस फ्रेंचाइज़ी को उनके अलावा किसी और अधिक क्रिएटिव नहीं समझता हूं।'
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…