प्रियंका चोपड़ा की 'लव अगेन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, वाइफ की फिल्म में निक जोनस भी आएंगे नजर
Updated on
15-02-2023 08:32 PM
हाल में ही ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपनी पॉपुलर रोमांटिक रोमांटिक फिल्म 'लव अगेन' को लेकर बातचीत की थी। अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है जो इंडिया में ही नहीं दुनियाभर में देखा जा रहा है। देसी गर्ल की 'लव अगेन' का ट्रेलर शानदार है जिसमें उनका अलग अवतार देखने को मिला है। बता दें 'लव अगेन' 12 मई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जिसमें प्रियंका चोपड़ा के अलावा सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन भी नजर आएंगे।
वेलेंटाइन डे के मौके पर प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra) की 'लव अगेन' (Love Again) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर के बाद फैंस के लिए ये गुडन्यूज भी है कि प्रियंका की फिल्म में निक जोनस की झलक भी देखने को मिलेगी। जी हां, निक जोनस स्पेशल अपीरियंस करते दिखेंगे।
प्रियंका ने फिल्म पर क्या कहा
प्रियंका चोपड़ा जोनास जिन्होंने हॉलीवुड में सबसे बड़े एशियाई स्टार के रूप में अपनी जगह पक्की की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बताया "हमने इस फिल्म को मुश्किल समय में बनाया है, ज्यादातर लोग जब अपने चाहने वालों से दूर थे तो हम सेट पर साथ थे। ये बेहद खास मौका रहा है। सेलीन डायोन और मेरे अमेजिंग को-स्टार्स सैम ह्यूगन, रसेल टोवी ,सोफिया बार्कले के साथ काम करके मजा आया"।
'लव अगेन' की स्टारकास्ट
'लव अगेन' को जेम्स सी स्ट्रॉस ने लिखा है तो डायरेक्टर भी जेम्स ने ही किया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनास और ह्यूगन को मीरा और रॉब के रूप में दिखाया गया है। लव अगेन स्क्रीन जेम्स द्वारा निर्मित और सोनी पिक्चर्स द्वारा वितरित किया जाएगा है। इसमें रसेल टोवी, स्टीव ओरम, ओमिड जेलिली, सोफिया बार्कले, लिडिया वेस्ट, अरिंज केने और सेलिया इमरी भी हैं।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…