Select Date:

प्रियंका ने एक्टर्स को लेकर दिया बयान कहा- कुछ भी नहीं करते हैं, फिर भी मिलता है जरूरत से ज्यादा क्रेडिट

Updated on 18-11-2022 06:36 PM

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे दमदार एक्ट्रेस में से एक है। केवल इंडियन ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल फिल्म इंडस्ट्री में भी प्रियंका की एक्टिंग को बेहद पसंद किया जाता है। हाल ही में देसी गर्ल प्रियंका ने एक्टर्स की मेहनत और काम को लेकर बेहद शॉकिंग बयान दिया है, जो खूब चर्चा में है। दरअसल, प्रियंका ने कहा कि उनका मानना है कि एक्टर्स को उनके काम से ज्यादा क्रेडिट दिया जाता है। वो किसी दूसरे की स्क्रिप्ट पर काम करते हैं, दूसरे लोग उन्हें तैयार करते हैं। उनका काम सिर्फ किसी भी रोल को निभाना होता है।

अच्छी फिल्म का क्रेडिट सिर्फ एक्टर्स को ही मिलता है- प्रियंका
बता दें कि कि कुछ दिनों पहले प्रियंका वेकेशन मनाने के लिए इंडिया आईं थी। तब उन्होंने अपने हेयर केयर ब्रांड को लॉन्च किया था। लॉन्च के दौरान एक्ट्रेस से पूछा गया कि उन्हें देश-विदेश के बड़े डायरेक्टर के साथ काम करके कैसा लगा? इस पर प्रियंका ने कहा- मैंने बड़े-बड़े डायरेक्टर के साथ काम जरूर किया है, लेकिन सभी ने मुझे बस यही सिखाया है कि बेस्ट एक्टर कैसे बनना चाहिए? जब भी कोई फिल्म या वेब सीरीज रिलीज होती है और परफॉर्म करती है, तो इसका सारा क्रेडिट एक्टर्स को ही मिलता है। लेकिन एक्टर का काम सिर्फ स्क्रिप्ट पढ़कर किरदार में जान डालना होता है। अपने रोल को पर्दे पर अच्छी तरह से निभा सके। इसके अलावा एक्टर कुछ भी नहीं करता है। सारा काम राइटर्स, डायरेक्टर, कोरियोग्राफर, मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट का होता है।

कुछ भी नहीं करते हैं एक्टर्स - प्रियंका

प्रियंका आगे कहती हैं कि मैंने बड़े-बड़े डायरेक्टर्स के साथ काम किया है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जब मैं बॉलीवुड का हिस्सा थी, तब भी डायरेक्टर्स मुझे हमेशा एक अच्छा एक्टर बनाना चाहा। हम एक्टर्स को बहुत क्रेडिट देते हैं, जो कि नहीं देना चाहिए। एक्टर्स कुछ भी नहीं करते हैं, वो सिर्फ दिया हुआ रोल निभाते हैं। एक्टर्स जो स्क्रिप्ट पढ़ते हैं, उसे कोई राइटर लिखता है। उन स्टेप्स पर डांस करते हैं, जिसे कोई दूसरा कोरियोग्राफ करता है। हम किसी और की लिखे शब्द बोलते हैं, किसी दूसरे की स्क्रिप्ट पर काम करते हैं। लिप सिंक करके गाने गाते हैं, जो किसी और की आवाज होती है। हम फिल्म की मार्केटिंग भी करते हैं, तो वहां पर भी कोई दूसरा हमसे सवाल करता है। हम कपड़े भी किसी के द्वारा डिजाइन किए पहनते हैं, मेकअप कोई दूसरा करता, हेयर कोई और करता है। तो मैं क्या कर रही हूं? कुछ भी तो नहीं।’

प्रियंका ने आगे कहा-' मेरा काम सिर्फ इतना है कि स्क्रिप्ट में जो लिखा है, उस किरदार को पढ़कर पर्दे पर सही ढंग से निभाऊं। तो मेरा काम एक्शन और कट के बीच का है, बस। उस 30 सेकंड के सीन में मैं आती हूं।’ इंटरव्यू के टाइम में पूरी फिल्म के बारे में बात करती हूं। देखा जाए तो फिल्म में रोल निभाने का प्रेशर बहुत ज्यादा होता है। आप बतौर एक्टर क्या है, इसे एक्सेप्ट करने के लिए बहुत मेहनत लगती है। हर एक्टर एक्टिंग नहीं कर सकता है और अगर वह नहीं कर पा रहा है तो उसे वह एक्सेप्ट करना चाहिए।’

प्रियंका की अपकमिंग फिल्में
प्रियंका वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा के जल्द ही लव अगेन में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म ऑल कमिंग बैक टू मी में भी प्रियंका मुख्य भूमिका निभाएंगी। वहीं प्रियंका बॉलीवुड में भी लंबे समय बाद वापसी कर रही हैं। वो कटरीना कैफ और आलिया भट्ट स्टारर जी ले जरा में नजर आएंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.