Select Date:

रोम की सड़कों पर रोमांटिक हुए प्रियंका-निक, लिप-लॉक वीडियो वायरल, फैंस बोले- आइडल रिलेशनशिप

Updated on 21-04-2023 08:28 PM
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस समय रोम में हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों रोम की सड़कों पर बेफ्रिक होकर घूम रहे हैं। एक-दूसरे पर प्यार बरसा रहे हैं और वेकेशन इंजॉय कर रहे हैं। उनकी बॉन्डिंग देख फैंस उन्हें 'शानदार कपल' बता रहे हैं। उनके रिलेशनशिप को भी आइडल कह रहे हैं। निक ने इंस्टाग्राम पर बीवी प्रियंका के साथ ये वीडियो शेयर किया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है।

Priyanka Chopra इन दिनों अपनी अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर सुर्खियों में हैं। अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर उन्हें पति निक जोनस संग रोम की सड़कों पर सैर की। दोनों को Colosseum के सामने वॉक करते हुए देखा गया। कभी उन्होंने Kiss किया तो कभी आइसक्रीम का लुत्फ उठाया।

Nick Jonas ने ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- रोम। इस वीडियो पर एक फैन ने कॉमेंट किया, 'आइडल रिलेशनशिप, बहुत स्वीट।' एक फैन ने कहा कि वो दोनों को साथ में मूवी में देखना चाहते हैं।

रोम में 'सिटाडेल' का प्रमोशन

प्रियंका रोम में अपने वेब शो 'सिटाडेल' का प्रमोशन कर रही हैं, जिसका इंडियन और इटैलियन वर्जन भी है। इंडियन वर्जन में सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन होंगे। इसे राज एंड डीके डायरेक्ट करेंगे। शो के वर्ल्ड प्रीमियर पर सामंथा और वरुण ने भी प्रियंका को ज्वॉइन किया था।

2022 में सरोगेसी से बेटी का हुआ जन्म

प्रियंका और निक ने क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में 1 और 2 दिसंबर 2018 को शादी की थी। शादी के बाद मुंबई और दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट की थी। जनवरी 2022 में दोनों ने सरोगेसी से बेटी मालती मैरी का वेलकम किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
 20 July 2026
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
 20 July 2026
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्‍या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
 20 July 2026
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
 20 July 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद मार्च दिल्‍ली पुलिस बल के साथ लगातार संघर्ष करते हुए आगे बढ़ रहा है। सोमवार, 20 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे जहां पुलिस…
Advt.