Select Date:

प्रियंका, पेंटिंग और पद्म पुरस्कार... FATF ने बताया मनी लॉन्ड्रिंग का बेजोड़ उदाहरण, केंद्रीय मंत्री का कांग्रेस पर हमला

Updated on 14-03-2023 07:57 PM
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की एक रिपोर्ट का हवाला देकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस का एक के बाद एक भ्रष्टाचार का मॉडल सामने आ रहा है। कभी नेशनल हेराल्ड, कभी दूसरा, कभी तीसरा। उन्होंने कहा कि अब एक विदेशी एजेंसी FATF की केस स्टडी में पाया गया है कि कैसे यूपीए सरकार में एक केंद्रीय मंत्री की ओर से प्रियंका गांधी की पेंटिंग को 2 करोड़ रुपये में खरीदने का दबाव बनाया गया।
'पद्म भूषण पुरस्कार पाने के लिए दी रिश्वत'
उन्होंने कहा, 'जांच से पता चला है कि पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त करने के लिए किकबैक का भुगतान करने के लिए एक भारतीय ‘बैंकर’ ने कांग्रेस के एक सदस्य के ‘करीबी रिश्तेदार’ भारी रिश्वत दी। उन्होंने इस पेंटिंग के बदले में 264,000 डॉलर दिए, जांच में पता चला कि ये पेंटिंग की कीमत से बहुत ज्यादा है। ये रकम पेंटिंग के लिए नहीं बल्कि पद्म भूषण पुरस्कार पाने के लिए रिश्वत थी। इस मामले में केस चल रहा है और बैंकर मार्च 2020 से न्यायिक हिरासत में हैं।
'राणा कपूर और प्रियंका गांधी का लिया नाम'
अनुराग ठाकुर सोमवार को संस्था की रिपोर्ट आने के बाद प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के करप्शन की कहानी केस स्टडी बनाकर पूरी दुनिया को बताई जा रही है, वो भी ऐसी संस्था की ओर से जो टेरर फंडिंग रोकने के लिए काम करती है। अनुराग ठाकुर ने प्रियंका गांधी का नाम लेते हुए कहा कि उनकी ओर से दबाव बनाया गया था? और अगर बनाया गया तो आखिर क्यों? उस पेंटिंग से आये 2 करोड़ रुपए किस पर खर्च हुए? उन्होंने सवाल किया कि क्या पैसे के बदले पद्मभूषण, क्या पेंटिंग के बदले पद्मभूषण ये कांग्रेस का भ्रष्टाचार मॉडल है? ईडी की चार्जशीट के अनुसार, राणा कपूर ने बताया कि उन्हें प्रियंका गांधी से 2 करोड़ रुपये में एक पेंटिंग खरीदने के लिए मजबूर किया गया था। यह पेंटिंग एमएफ हुसैन की थी।
'कांग्रेस ने भारत को बदनाम करने का मौका नहीं छोड़ा'
हालांकि एफएटीएफ ने बैंकर या राजनेता की पहचान उजागर नहीं की। लेकिन बीजेपी ने बैंकर की पहचान यस बैंक के पूर्व प्रमुख राणा कपूर और राजनेता के रूप में कांग्रेस की प्रियंका गांधी के रूप में की और कांग्रेस पर देश को शर्मसार करने का आरोप लगाया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि FATF की रिपोर्ट में यस बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर का जिक्र है, जिन्होंने प्रियंका गांधी से 2 करोड़ रुपये में पेंटिंग खरीदी। ठाकुर ने कहा कि देश को यह जानने की जरूरत है कि इस तरह से कितने पद्म पुरस्कार बिक चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.