Select Date:

सच्चाई की मूरत प्रियंका, 18 हफ्तों में रचा ऐसा स्‍वांग कि Bigg Boss भी हुए बायस्ड!

Updated on 09-02-2023 07:18 PM
बिग बॉस 16 की सबसे तगड़ी कंटेस्टेंट की बात हो तो वह एक नाम है प्रियंका चौहर चौधरी। लोग तो अब ये भी कहने लगे हैं कि प्रियंका के नाम से इस सीजन को जाना जाएगा। बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले में चंद दिन बाकि है और इससे पहले बिग बॉस ने इमोशनल कर देने वाले वीडियो के साथ कंटेस्टेंट्स की बिग बॉस जर्नी को दिखाया। यहां प्रियंका की जर्नी को देख हर किसी का ध्यान अटक गया है। इस पूरी जर्नी में कैसे प्रियंका ने शो में नाम कमाया और कैसे वह अकेले डटी रही उसे दिखाया गया है। आइए बताते हैं प्रियंका चाहर चौधरी ने कैसे पूरी जर्नी में खुद के लिए फाइट की। कहां कहां वह गलत और कहां कहां उन्होंने दिल जीतकर इस शो में चा गईं।

सबसे पहले बात करते हैं उस वीडियो की जिसे देख सोशल मीडिया पर प्रियंका प्रियंका (Priyanka Chahar Choudhary) हो रहा है। प्रियंका के फैन उनकी जर्नी को देख कह रहे हैं कि बिग बॉस 16 की जर्नी सबसे ज्यादा उन्हीं की दमदार रही है। इस वीडियो में प्रियंका ब्लैक साड़ी (Priyanka Chahar Choudhary Black Saree) में बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं। शो में उनकी एक जर्नी तो उनके ग्लैमरस अंदाज की भी है। शो में आने के बाद से और बिग बॉस (Bigg Boss) के फिनाले में पहुंचने तक...उनका दो अलग अवतार देखने को मिला है।

प्रियंका चाहर चौधरी की बिग बॉस जर्नी

बिग बॉस प्रियंका का परिचय उनके तमाम फैंस के सामने देते हैं। बिग बॉस कहते हैं कि प्रियंका (Priyanka Bigg Boss) ने शो की शुरुआत दोस्त अंकित के साथ की थी। फिर जब वह दोस्त से दूर हुई तो भी वह दमदार दिखीं। अकेले रहकर सबके मुंह पर सच्चाई कहने की जो हिम्मत दिखाई वह थीं प्रियंका चाहर चौधरी। इस बीच प्रियंका के तमाम फैंस हूटिंग करते दिखाई देते हैं।

प्रियंका के लिए बिग बॉस भी हुए बायस्ड

प्रियंका की जर्नी दिखाते हुए बिग बॉस कहते हैं, 'जब जब बिग बॉस सीजन 16 (Bigg Boss 16) का नाम लिया जाएगा तब तब आपकी आवाज हमारे कान में गूंजेगी। मैं भी आज ढंके की चोट पर बायस्ड हो रहा हूं। आज प्रियंका की आवाज हमारे दिलों में उतर चुकी है। इस पर प्रियंका कहती हैं कि वह इस दिन को कभी नहीं भूल पाएंगी।'

प्रियंका ने जब शो में एंट्री मारी थीं

प्रियंका चाहर चौधरी ने जब बिग बॉस के स्टेज पर पहले दिन एंट्री ली थी तब उन्हें उडारियां सीरियल के फैंस ही जानते थे। वह साथ में अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) को लेकर आई थीं। शुरुआत में दोनों के फैंस उनके रिलेशनशिप स्टेट्स (Priyanka Chahar Choudhary Relationship) को जानने के लिए बेकरार थे मगर शो के आगे बढ़ने के साथ साथ लोगों ने प्रियंका की स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी को भी जाना।

अंकित के जाने के बाद

अंकित गुप्ता के शो से बाहर होने के बाद दो दिन जरूर प्रियंका शांत लगीं लेकिन उन्होंने दमदार वापसी की। अर्चना गौतम से लेकर शिव ठाकरे की मंडली तक ने ये सोच लिया था कि अंकित के जाने के बाद प्रियंका का गेम खत्म हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वह अंकित के बाद भी अपनी इंडिविजुअल पर्सनैलिटी (Why Priyanka Chahar Choudhary Famus) से छा गईं।

जब उठे प्रियंका पर सवाल

अक्सर प्रियंका अपने मुंह से अपनी तारीफ करती नजर आईं। मगर सवाल तब उठे जब सच्चाई की मूर्त बनने के लिए उनसे सवाल किए गए। सलमान खान तक ने कह दिया था कि वह सिलेक्टिव सच्चाई की मूर्त है जो अपने हिसाब और फायदे के लिए स्टैंड लेती हैं।

अंकित गुप्ता पर दोस्ती के नाम पर बनाया था दवाब

प्रियंका सवालों के कठघरे में तो अंकित गुप्ता को लेकर भी खड़ी हुई थीं। जब प्रियंका पर आरोप लगे कि वह अंकित गुप्ता पर दोस्ती के नाम पर मनमानी करती हैं। वह उनके कहने का मौका तक नहीं देती। एक मौका तो वो भी आया जब दोनों को अपने रिलेशनशिप स्टेट्स पर साफ करना पड़ा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.