विधानसभा में बीजेपी के हंगामे के कारण 4 मिनट में कार्यवाही स्थगित, टेबल पर चढ़े संजय सिंह तो स्पीकर ने किया मार्शल आउट
Updated on
14-07-2023 01:44 PM
पटनाः बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र का आज अंतिम दिन है। पूर्वाह्न 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, बीजेपी सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बीजेपी विधायक पटना में गुरुवार को पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में नारेबाजी करने लगे। नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि लाठीचार्ज में बीजेपी के एक नेता की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि यह मौत नहीं, बल्कि हत्या है। स्पीकर अवधि बिहारी ने जब विपक्ष को बोलने का मौका नहीं दिया गया, जो बीजेपी सदस्य वेल में पहुंच कर हंगामा करने लगे। हंगामे के दौरान स्पीकर ने कई बार सदस्यों से शांति बनाए रखने की अपील की। लेकिन बीजेपी विधायक रिपोर्टर कुर्सी को उठा लिए। इस दौरान बीजेपी विधायक संजय सिंह मेज पर चढ़ गए। जिसके बाद स्पीकर ने संजय सिंह को मार्शल आउट करने का आदेश दिया। बीजेपी विधायक संजय सिंह के मार्शल आउट होने के बाद भी हंगामा जारी रहने के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
विधानसभा परिषद में भी जमकर हुआ हंगामा इधर, विधान परिषद में भी शुक्रवार को भारी हंगामा हुआ। सत्तापक्ष और विपक्षी सदस्यों के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, बीजेपी सदस्यों ने पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध दर्ज करना शुरू कर दिया। ब्लैक डे मना रहे बीजेपी सदस्य वेल में पहुंच गए। बीजेपी विधायक सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। इस दौरान बीजेपी के कई विधायक प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस आए। जिसके बाद सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
विधायक संजय सिंह बोले- मुझे चोट पहुंचाया गया
मार्शल आउट होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में विधायक संजय सिंह ने कहा कि यह मार्शल आउट नहीं है। उन्हें चोट पहुंचाया गया है। इससे पहले बीजेपी विधायकों ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही सदन के बाहर मौन प्रदर्शन किया। बीजेपी विधायक मुंह पर काली पट्टी और हाथों में सरकार विरोधी तख्तियां नजर लिए थे।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…