टाटा स्टील प्लांट का विरोध, हत्या.. 25 साल पहले क्या हुआ जो पूर्व MLA को हुई उम्रकैद
Updated on
02-08-2023 01:36 PM
भुवनेश्वर: ओडिशा के गंजाम जिले की एक अदालत ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता और पूर्व विधायक एन नारायण रेड्डी समेत 13 लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। मामला भूमि अधिग्रहण रोधी आंदोलन से जुड़ा है। आंदोलन के दौरान एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी गई थी। सिंधीगांव में इस्पात संयंत्र के निर्माण के वास्ते जमीन अधिग्रहण के विरूद्ध यह प्रदर्शन चल रहा था। 18 जून, 1998 को आरोपियों ने एक थाने पर बम फेंका था, जिसमें रिजर्व पुलिस के निरीक्षक बिनोभा मेहर की मौत हो गई थी।
सरकारी वकील निरंजन पधी ने बताया कि हत्या के मामले में पूर्व विधायक समेत 22 लोगों को इस मामले में नामजद किया गया था। 13 अदालत में पेश हुए, जबकि तीन खराब स्वास्थ्य के कारण नहीं आए। 6 अन्य की पहले ही मौत हो चुकी है।
65 गवाहों के दर्ज हुए बयान
एडीजे -3 की अदालत के न्यायाधीश राज कुमार दास ने 65 गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद 25 साल पुराने इस मामले में फैसला सुनाया। इस जमीन अधिग्रहण विरोधी आंदोलन की अगुवाई करने वाले रेड्डी (68) ने कहा कि वे लोग इंसाफ पाने के लिए ऊपरी अदालत जाएंगे। पूर्व विधायक ने कहा, 'हम इस फैसले से बहुत निराश हैं। हम इंसाफ पाने के लिए ऊपरी अदालत जायेंगे।'
ऐसे हिंसक हुआ था मामला
छत्रपुर के पूर्व विधायक एन नारायण रेड्डी 18 जून 1998 को प्रस्तावित टाटा स्टील परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण पर चर्चा के लिए सिंधीगांव में बैठक कर रहे थे। वहां पुलिस और अधिग्रहण का विरोध कर रहे ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। स्थिति हिंसक हो गई और पुलिस टीम पर बम फेंके गए, जिसमें मेहर की मौत हो गई। बाद में, तत्कालीन गंजाम जिला कलेक्टर के सुरक्षा गार्ड घायल हो गए जब ग्रामीणों ने उन वाहनों पर पथराव किया जिनमें वे क्षेत्र में शांति बैठक आयोजित करने के लिए यात्रा कर रहे थे।
इन लोगों को भी सजा
रेड्डी, जो अब 68 वर्ष के हो चुके हैं, जिन्होंने प्रस्तावित इस्पात संयंत्र के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया था, ने कहा कि वे फैसले को चुनौती देंगे। पूर्व रेड्डी के अलावा, जिन अन्य लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है, वे हैं पी कामराजू रेड्डी (75), कालिया सेठी (45), एन दिलीप कुमार रेड्डी (50), गुरुदेव बेहरा (50), पी नागेश्वर रेड्डी (65), पी डंबरू रेड्डी ( 66), एल चंद्रमणि रेड्डी (60), डी कामराजू बर्मा (69), पी पोटुडु (68), टूना बेहरा (52), आर घाना रेड्डी (60) और सुदाम रौला (59)।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…