Select Date:

शादीशुदा आदमी संग भागने पर पत्थर मारने की सजा, तालिबानियों के खौफ से महिला ने की सुसाइड

Updated on 17-10-2022 05:20 PM

अफगानिस्तान में तालिबानियों के शासन में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का सिलसिला जारी है। ताजा मामला घोर प्रांत से सामने आया है। यहां एक महिला शादीशुदा व्यक्ति के साथ भाग गई थी। तालिबानी लड़ाकों ने उसे पत्थरों से मारने की सजा सुनाई। जनता के सामने महिला का अपमान किया जाता, उस पर हमले होते... इससे पहले ही उसने आत्महत्या कर ली। 

तालिबान के प्रांतीय पुलिस प्रमुख के कार्यकारी प्रवक्ता अब्दुल रहमान ने कहा कि दोषी महिला को सार्वजनिक रूप से पत्थर मारने की सजा सुनाई गई थी, क्योंकि स्थानीय स्तर पर महिला जेल नहीं थी। इस सजा से पहले ही उसने दुपट्टे से अपना गला घोंट लिया। उसके घर पर उसकी लाश मिली।

पत्थर मारने या फिर कोड़े मारने की सजा
अफगानिस्तान में हाल के दिनों में महिलाओं के घर से भागने की कई घटनाएं सामने आई हैं। तालिबानी अधिकारियों ने इन लोगों को पत्थर मारकर मौत के घाट उतारने या फिर सार्वजनिक तौर पर कोड़े मारने की सजा सुनाई है। ये मामले ऐसे समय सामने आ रहे हैं जब देश में महिलाओं के खिलाफ सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं। कई इलाकों में उन्हें शिक्षा हासिल करने पर भी रोक है। 

पिछले साल अगस्त में काबुल पर अधिकार जमाने वाले तालिबानी शासन ने महिलाओं के अधिकारों और स्वतंत्रता को कम कर दिया है। महिलाओं को कामकाज से बड़े पैमाने पर बाहर रखा गया है। इसके चलते अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों को मानवाधिकार संकट का सामना करना पड़ रहा है। अफगान महिलाएं शिक्षा, कामकाज, सार्वजनिक भागीदारी और स्वास्थ्य से जुड़े मौलिक अधिकारों से वंचित हो गई हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.