Select Date:

पंजाब सरकार आयुष्मान केंद्रों को मोहल्ला क्लीनिक बता रही है? केंद्र ने पैसा रोकने की चेतावनी दी

Updated on 22-02-2023 07:04 PM
नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पंजाब सरकार आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्रों को मोहल्ला क्लीनिक में परिवर्तित कर रही है जो आम आदमी पार्टी (AAP) की एक पसंदीदा परियोजना है। मंत्रालय ने योजना के लिए दी जाने वाली राशि को रोकने की चेतावनी दी है। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र (एबी-एचडब्ल्यूसी) में केंद्र और राज्य के बीच सहयोग का अनुपात 60:40 है।
राज्य सरकार को छह फरवरी को लिखे गए पत्र में मंत्रालय ने कहा कि राज्य सरकार ने योजना की मूल भावना का उल्लंघन किया और ‘एबी-एचडब्ल्यूसी’ की आम आदमी क्लीनिक के रूप में ‘ब्रांडिंग’ करके अपनी प्रतिबद्धता से चूकने का काम किया। मंत्रालय ने कहा कि योजना पर अमल को लेकर ज्ञापन के प्रावधानों पर राज्य सरकार कायम नहीं रही।
    एनएचएम के अतिरिक्त सचिव और मिशन के निदेशक रोली सिंह ने पत्र में कहा, ‘राज्य ने समझौता ज्ञापन के खंड 10.3 और 10.10 के प्रावधानों का उल्लंघन किया और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के हिस्से एबी-एचडब्ल्यूसी पर अमल करना बंद कर दिया।’ स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि योजना के तहत पंजाब को 2022-23 में 1,114 करोड़ रुपये दिए गए।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     23 July 2026
    नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
     23 July 2026
    रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
     23 July 2026
    जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
     23 July 2026
    गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
     23 July 2026
    अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
     23 July 2026
    पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
     22 July 2026
    पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
     22 July 2026
    लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
     22 July 2026
    पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
    Advt.