'सारे पपाराजी को जेल में डालो, मनोरंजन के सारे साधन बैन हो रहे हैं', 'इमरजेंसी' एक्ट्रेस कंगना का वीडियो छाया
Updated on
22-08-2024 05:49 PM
कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' के प्रमोशन में जुटी हैं। बुधवार को अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचीं कंगना रनौत ने वहां मौजूद सारे पपाराजी को जेल में डालने की बातें करती दिखीं। इसी के साथ कंगना ने सबको याद दिलाया कि उनकी 'इमरजेंसी' किस दिन सिनेमाघरों में लगने वाली है। उन्होंने उस दिन से मनोरंजन के सारे साधनों को बैन करने की भी बात कही।
कंगना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया है, जिसमें वह कह रही हैं, 'सारे पपराज़ी को जेल में डालो, 6 सितंबर को इमरजेंसी लगने वाली है। इस दिन मनोरंजन के सारे साधनों को बैन किया जा रहा है।'
कहा था- यह इंदिरा गांधी की बायोपिक नहीं है
कंगना रनौत ने साल 2021 में 'इमरजेंसी' की घोषणा की थी, लेकिन बाद में कहा कि भले ही यह एक राजनीतिक ड्रामा है, लेकिन यह इंदिरा गांधी की बायोपिक नहीं है। एक्ट्रेस न केवल फिल्म में लीज रोल निभा रही हैं, बल्कि इस फिल्म का निर्देशन भी कर रही हैं।
फिल्म में दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक भी
इस फिल्म में कंगना के अलावा, अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और श्रेयस तलपड़े भी हैं। श्रेयस तलपड़े फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं अनुपम खेर जयप्रकाश नारायण की भूमिका में दिख रहे हैं। इतना ही नहीं, इस फिल्म में दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक भी भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की भूमिका में नजर आएंगे।
'मैंने कभी नहीं कहा कि मैं नेता बनना चाहती हूं'
इस महीने की शुरुआत में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था। कंगना ने राजनीति में शामिल होने की वजह से अपने फिल्मी करियर पर उसके असर को लेकर बातें कीं। उन्होंने कहा, 'क्या मैं एक्टिंग करना जारी रखूंगी, मुझे लगता है कि यह एक ऐसा सवाल है जिसके बारे में मैं चाहती हूं कि लोग तय करें। जैसे, मैंने कभी नहीं कहा कि मैं नेता बनना चाहती हूं। यह लोगों की पसंद है कि मुझे चुनाव लड़ना चाहिए। अब, कल अगर इमरजेंसी काम करती है और अगर वे मुझे और देखना चाहते हैं, अगर मुझे लगता है कि मैं सफल हो सकती हूं, तो मैं इसे जारी रखूंगी।'
'मैं कहीं भी ठीक हूं, जहां मेरी जरूरत है या जो भी जरूरत है'
उन्होंने आगे कहा था, 'वर्ना मुझे लगता है कि मुझे राजनीति में अधिक सफलता मिली है और मेरी वहां अधिक आवश्यकता है तो हम वहां जाते हैं जहां हमें आवश्यक, सम्मानित और मूल्यवान महसूस होता है। मैं जीवन को मेरे लिए फैसले लेने दूंगी। मेरी ऐसी कोई योजना नहीं है कि मैं यहां या वहां जाऊंगी। मैं कहीं भी ठीक हूं, जहां मेरी जरूरत है या जो भी जरूरत है।' बता दें कि उनकी अगली फिल्म 6 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…
सलमान खान के साथ अपने पुराने रिश्ते के लिए जानी जाने वालीं पूर्व एक्ट्रेस और एक्टिविस्ट सोमी अली ने बताया है कि उन्होंने पिछले 16 साल बॉलीवुड के लापता एक्टर…
आमिर खान प्रोडक्शंस की 'बंटवारा 1947' इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म के मेकर्स ने इसके इमोशनल पोस्टर्स और दमदार टीजर्स रिलीज करके पहले ही…
कंगना रनौत पहले दिन से ही कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र आंदोलन के खिलाफ रही हैं। अब जब NEET पेपर लीक के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा…
एक्टर अली गोनी और जन्नत जुबैर को 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का विनर घोषित किया गया है। हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और सेलिब्रिटीज के बीच अच्छे तालमेल के…
कोलकाता में शुक्रवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद श्रीलेखा मित्रा कानूनी मुश्किलों में फंस गई हैं। उन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमानजनक पोस्टर दिखाने…