दारोगा की कैप लगाई और बनाया रील सफाईकर्मी पर केस दर्ज, लखनऊ का सिपाही सस्पेंड
Updated on
05-08-2023 01:59 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दारोगा की कैप लगाए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल होने लगा। थाने में बैठा सामान्य ड्रेस पहना युवक दारोगा की टोपी सर पर लगाए हुए रील में दिख रहा है। इस वीडियो के सामने आते ही विवाद गहरा गया। मामले की जांच शुरू की गई। वीडियो लखनऊ के हजरतगंज कोतवानी की सुल्तानगंज पुलिस चौकी का पाया गया। चौकी में बैठकर युवक ने दारोगा की कैप पहनकर रील बनाई। आरोपी युवक को चौकी में तैनात सिपाही अंकुर दुबे के साथ अक्सर देखा जाता था। उसकी पहचान सफाई कर्मी शिवा चौरसिया के रूप में हुई। रील वायरल होने के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। वहीं, सिपाही को सस्पेंड किए जाने की बात कही जा रही है।
वीडियो वायरल होते ही जांच के आदेश
सुल्तानगंज पुलिस चौकी में दारोगा की टोपी लगाए युवक का वीडियो वायरल होते ही पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक पुलिस की पीक कैप लगाए पुलिस आउटपोस्ट के भीतर बैठा हुआ है। वह प्रभारी के टेबल के पास बैठकर पोज देता दिख रहा है। उस समय प्रभारी वहां मौजूद नहीं थे। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो अपलोड किया, वह तेजी से वायरल होने लगा।
डीसीपी ने की कार्रवाई
लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई की। डीसीपी सेंट्रल जोन अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि वीडियो की जांच में पाया गया कि यह सुल्तानगंज पुलिस चौकी है। इस वीडियो में दिखने वाले शख्स की पहचान शिवा के रूप में हुई है। वह सिपाही अंकुर दुबे के साथ लगातार पुलिस चौकी में आया करता था। मामले की जांच के आदेश एसीपी हजरतगंज को सौंपी गई है। डीसीपी ने कहा कि रिपोर्ट आने बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। तत्काल अंकुर दुबे को सस्पेंड कर दिया है। हजरतगंज कोतवाली से उसे अटैच किया गया है।
अंकुर दुबे के खिलाफ पहले भी कई आरोप लगे हैं। रील का मामला सामने आने के बाद सीनियर अधिकारियों तक इन मामलों को भी पहुंचाया गया है। अब उस पर लगे तमाम आरोपों की जांच की जाएगी। साथ ही, चौकी प्रभारी से इस रील मामले में जानकारी होने या न होने के संबंध में पूछताछ हो रही है। आरोपी पर आईपीसी की धारा 170 के तहत केस दर्ज किया गया है।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…