सीरिया के दो कट्टर दुश्मनों को साध रहे पुतिन, अल-शरा से मिले, मॉस्को में ही मौजूद हैं बशर अल असद
Updated on
29-01-2026 01:05 PM
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को मॉस्को में सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात की है। दिसम्बर 2024 में सीरिया की सत्ता संभालने के बाद यह अल-शरा का रूस का दूसरा दौरा है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब व्लादिमीर पुतिन सीरिया में रूसी मिलिट्री बेस का भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं। इसके पहले पुतिन और शरा ने पिछले साल अक्टूबर में मुलाकात की थी, जिसमें दोनों नेताओं ने सुलह का संकेत दिया था। लेकिन इस रिश्ते में पूर्व सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद एक मुश्किल बने हुए हैं। खास बात है कि अहमद अल-शरा के कट्टर दुश्मन रहे असद अभी भी रूस में ही मौजूद हैं।
मॉस्को में ही मौजूद हैं बशर अल असद
दिसम्बर 2024 में दमिश्क पर कंट्रोल खोने के बाद बशर अल असद अपनी पत्नी के साथ भागकर मॉस्को पहुंचे थे। पुतिन ने अपने पुराने सीरियाई सहयोगी को शरण दी हुई है। माना जाता है कि असद अभी भी मॉस्को में मौजूद हैं। वहीं, शरा ने बार-बार रूस पर असद के प्रत्यर्पण के लिए दबाव डाला है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पुतिन असद
बुधवार को मुलाकात की शुरुआत में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अहमद शरा से कहा, 'मैं आपको इस बात पर बधाई देना चाहता हूं कि सीरिया की क्षेत्रीय अखंडता को बहाल करने की प्रक्रिया गति पकड़ रही है।' वहीं, शरा ने पुतिन से कहा कि रूस सीरिया और पूरे क्षेत्र को स्थिर करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हाल के दिनों में सीरिया के सरकारी बल अमेरिका समर्थित कुर्द आबादी वाली सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज (SDF) के नियंत्रण वाले इलाके में तेजी से आगे बढ़े हैं।
शरा और पुतिन विरोधी खेमे में
सीरिया में एक दशक से ज्यादा समय तक चले गृह युद्ध में अहमद शरा और पुतिन एक-दूसरे के विरोधी खेमे में रहे थे। पुतिन ने बशर अल असद का न केवल समर्थन किया बल्कि विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य मदद भी दी। बशर अल असद के शासन में रूस ने सीरिया में महत्वपूर्ण उपस्थिति बनाई थी लेकिन अब स्थिति बदल गई है।
बातचीत से पहले क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि सीरिया में हमारे सैनिकों की मौजूदगी पर चर्चा की जाएगी। इस सप्ताह की शुरुआत में रॉयटर्स ने बताया कि रूस ने कथित तौर पर कुर्द नियंत्रित उत्तर-पूर्वी सीरिया में कामिशली हवाई अड्डे से अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है। अब उसके पास भूमध्यसागरीय तट पर हेइमिम एयर बेस और टार्टस नेवल बेस बचे हैं।
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…