रूस में कहीं जाने के लिए प्लेन के बजाय ट्रेन पकड़ते हैं पुतिन, दिन-रात सता रहा मौत का डर... पूर्व KGB जासूस का दावा
Updated on
15-02-2023 06:16 PM
मॉस्को : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यह डर सता रहा है कि देश के कुछ शीर्ष नेता उन्हें सत्ता से बेदखल करने की साजिश रच रहे हैं। इसी वजह से पुतिन को अब अपनी हत्या का डर सताने लगा है। कहा जा रहा है कि अब वह सिर्फ एक खास तरह की ट्रेन से सफर करते हैं। पिछले साल यूक्रेन युद्ध शुरू करने के बाद से पुतिन की दुनियाभर में आलोचना हो रही है। इस जंग ने पुतिन के दुश्मनों की संख्या काफी बढ़ा दी है। पुतिन के साथ जासूसी की ट्रेनिंग लेने वाले एक पूर्व केजीबी सहयोगी ने दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति अपने प्लेन को मार गिराए जाने के डर से अब सिर्फ एक बख्तरबंद ट्रेन में ही सफर कर रहे हैं।
डेलीस्टार की खबर के अनुसार पूर्व केजीबी जासूस का दावा है कि वर्तमान में पुतिन की 'बेचैनी' अपने चरम पर है। पुतिन के साथ केजीबी इंस्टिट्यूट में पढ़ने वाले यूरी श्वेत्स (71) का दावा है कि रूसी राष्ट्रपति अपने इनर सर्कल के भीतर सत्ता के संघर्ष को लेकर चिंतित हैं। यूक्रेन युद्ध के बाद से पुतिन ज्यादातर 'सेल्फ आइसोलेशन' में रहते हैं। उनकी 'फेस-टू-फेस' मीटिंग की संख्या भी काफी कम हो गई है। श्वेत्स कहते हैं कि ऐसा लग रहा है कि उन्हें अपनी जान का खतरा सता रहा है। उनके चारों तरफ एक 'संघर्ष' चल रहा है और इस संघर्ष में पुतिन बड़ी आसानी से अपना अस्तित्व खो सकते हैं इसीलिए उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
पुतिन की खास ट्रेन ग्रे और लाल रंग की
पुतिन के पूर्व दोस्त का मानना है कि उनको सबसे ज्यादा जहर दिए जाने का डर सता रहा है। अपने प्रेसिडेंशियल प्लेन के बजाय रूस के भीतर ट्रेन से यात्रा करना पुतिन की बेचैनी को साफ दिखाता है। पुतिन रूस के भीतर यात्रा करने के लिए जिस ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं उसे एक साधारण ट्रेन दिखाने के लिए ग्रे और लाल रंग में रंगा गया है। लेकिन इसके छत पर विशेष संचार के लिए एक गुप्त रेडियो एंटीना लगा हुआ है। हालांकि ट्रेन से यात्रा करने वाले पुतिन अकेले नेता नहीं है। इससे पहले उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन को भी प्लेन के बजाय ट्रेन से यात्रा करते हुए देखा जा चुका है।
किम जोंग उन की ट्रेन पूरा 'किला'
साल 2018 में किम जोंग उन अपनी खुफिया ट्रेन से ही चीन पहुंचे थे। उनकी यह ट्रेन किसी किले से कम नहीं है। इस ट्रेन में 21 लग्जरी डब्बे लगे हुए हैं जिनमें शराब से लेकर सीफूड तक परोसा जाता है। खबरों की मानें तो मनोरंजन के लिए ट्रेन में कई महिलाएं भी मौजूद होती हैं। किम जोंग उन की पूरी ट्रेन बुलेट प्रूफ है जिस वजह से यह काफी भारी हो जाती है। अपने ज्यादा वजन की वजह से ही यह ट्रेन सिर्फ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। उत्तर कोरिया के भीतर 20 ऐसे स्टेशन हैं जिन्हें सिर्फ किम जोंग उन के निजी इस्तेमाल के लिए बनाया गया है।
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…