पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन के यूएस ओपन में मिली आसान जीत, साई प्रणीत हारे
Updated on
13-07-2023 03:43 PM
काउंसिल ब्लफ्स (अमेरिका): दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) और लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) ने यूएस ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट के क्रमश: महिला और पुरुष वर्ग के पहले दौर में जीत दर्ज की। सिंधु ने भारतीय मूल की अमेरिकी खिलाड़ी दीक्षा गुप्ता को महज 27 मिनट चले मुकाबले में 21-15, 21-12 से पराजित किया। वहीं 21 साल के लक्ष्य ने फिनलैंड के काले कोलजोनेन को 30 मिनट के अंदर 21-8, 21-16 से हरा दिया।
साई प्रणीत को मिली हार
पुरुष एकल के एक अन्य मैच में एस एस सुब्रमण्यम ने पहले दौर में आयरलैंड के प्रतिद्वंद्वी नहाट एनगुएन को 44 मिनट में 21-11, 21-16 से शिकस्त दी। बी साई प्रणीत को हालांकि दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी लि शि फेंग से तीन गेम तक चले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। एक घंटे 14 मिनट तक चले मैच में चीन के दूसरे वरीय शि फेंग ने प्रणीत को 16-21, 21-14, 21-19 से हराया।
भारत के अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन
एक अन्य महिला एकल मैच में भारत की 61वीं रैंकिंग की रूतविका शिवानी को हार मिली। मंगलवार को राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैम्पियन पी कश्यप अपने दूसरे मैच में रिटायर्ड हो गये थे। उन्होंने पहले मैच में इंग्लैंड के रोहन मिधा को हराया था। कृष्णा प्रसाद गारागा और विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला की पुरुष युगल जोड़ी भी पहले दौर की बाधा पार नहीं कर सकी, उन्हें चीनी ताइपे के लिन यु चिए और सु लि वेई से सीधे गेम में 14-21, 14-21 से हार मिली।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…