Select Date:

कतर वर्ल्ड कप 2022 से FIFA मालामाल:फीफा ने राइट्स और टिकट सेल्स से 61.97 हजार करोड़ रु कमाए

Updated on 20-12-2022 06:06 PM

अर्जेंटीना ने रविवार को बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में फ्रांस को हराकर 36 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीत लिया। इसके साथ ही कतर वर्ल्ड कप का समापन हो गया। अब सोमवार को एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि FIFA ने कतर वर्ल्ड कप के राइट्स और टिकट सेल्स से करीब 7.5 बिलियन डॉलर यानी 61.97 हजार करोड़ रुपए का रेवेन्यू हासिल किया है।

CNN-News 18 की रिपोर्ट्स के अनुसार, फीफा ने कतर वर्ल्ड कप-2022 से लगभग 4.7 बिलियन डॉलर के टोटल रेवेन्यू की उम्मीद की थी। जबकि, फीफा की इस वर्ल्ड कप से उसकी उम्मीद से ज्यादा कमाई हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2020 के आखिरी तक फीफा ने लगभग 3.8 मिलियन डॉलर के कमर्शियल कॉन्ट्रैक्ट्स पर साइन किए थे, जो 2022 के टोटल रेवेन्यू बजट का लगभग 82% रिप्रेजेंट करता है।

वर्ल्ड कप-2026 से 90 हजार करोड़ रु की कमाई की उम्मीद
16 दिसंबर को फीफा काउंसिल को अगले चार साल का बजट प्रस्तुत किया गया था। फीफा को वर्ल्ड कप-2026 से टोटल 11 बिलियन डॉलर (90.89 हजार करोड़ रुपए) की कमाई की उम्मीद है। बता दें कि वर्ल्ड कप-2026 की मेजबानी तीन नॉर्थ अमेरिकी देशों-US, मैक्सिको और कनाडा द्वारा की जाएगी।

फीफा ने कतर वर्ल्ड कप से कमाए 7.5 बिलियन डॉलर
कतर वर्ल्ड कप-2022 ने कमर्शियल डील्स के जरिए फीफा के लिए लगभग 7.5 बिलियन डॉलर कमाए हैं, जो 2018 में रूस में हुए पिछले वर्ल्ड कप से 1 बिलियन डॉलर ज्यादा है। इस साल के फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान रेवेन्यू में ग्रोथ, फीफा द्वारा पूरे कॉम्पिटिशन को एक लोकेशन पर आयोजित करने के कॉस्ट-सेविंग डिसिजन के कारण भी है। फीफा के इस डिसिजन ने एडिशनल इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रैवल एक्सपेंसेस की जरुरत को कम कर दिया था। दोहा के 50 किलोमीटर के दायरे में टोटल 8 स्टेडियम थे।

5 अलग-अलग सोर्स से होती है वर्ल्ड कप में फीफा की इनकम
FIFA के ऑफिशियल्स ने भविष्यवाणी की थी कि गेम के लिए एडिशनल 7,00,000 डॉलर यानी 5.78 करोड़ रुपए का निवेश होगा। जिसमें 3,00,000 डॉलर यानी 2.47 करोड़ रुपए इमरजेंसी कोविड-19 फंडिंग में जाएगा। FIFA अपनी अधिकांश इनकम पांच अलग-अलग सोर्स से प्राप्त करता है, जिसमें टेलीविजन ब्रॉडकास्टिंग राइट्स का सबसे बड़ा योगदान होता है। इसके बाद मार्केटिंग राइट्स, हॉस्पिटैलिटी राइट्स एंड टिकट सेल्स, लाइसेंसिंग राइट्स और अन्य रेवेन्यू सोर्स शामिल हैं।

वर्ल्ड कप के टोटल रेवेन्यू में TV ब्रॉडकास्टिंग राइट्स का सबसे बड़ा योगदान
वर्ल्ड कप-2022 के टोटल रेवेन्यू में 56% की हिस्सेदारी के साथ टेलीविजन ब्रॉडकास्टिंग राइट्स का सबसे बड़ा योगदान रहा। इसके बाद मार्केटिंग राइट्स का रेवेन्यू में 29% हिस्सा था। वहीं 15% रेवेन्यू अन्य राइट्स से आया था।

वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराया
बता दें कि वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में तय 90 मिनट, 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम और उसके बाद पेनल्टी शूटआउट को मिलाकर कुल 12 गोल हुए थे। एकस्ट्रा टाइम तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थीं। पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने 4-2 से बाजी मारी थी। मैच में कप्तान मेसी ने अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा 2 गोल दागे थे। वहीं फ्रांस के लिए एम्बाप्पे ने हैट्रिक लगाई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.