संजू सैमसन की जगह पर सवाल, पेस अटैक हुआ कमजोर, तीसरे T-20I में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI
Updated on
08-08-2023 02:05 PM
प्रोविडेंस: वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीसरी हार और सीरीज गंवाने से बचने के लिए भारतीय बल्लेबाजों को आज तीसरे टी-20 मैच में बेखौफ प्रदर्शन करना होगा। भारत को आखिरी बार द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज ने 2016 में हराया था। वेस्टइंडीज की धीमी पिचें भारतीय बल्लेबाजों को बिल्कुल रास नहीं आ रही हैं। भारत के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज ईशान किशन, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव खुल कर नहीं खेल पाए हैं। पावरप्ले में टीम तेजी से रन बटोरने में नाकाम रही है, जिसका असर टोटल पर पड़ा है। पावरप्ले में अभी तक टीम इंडिया ने 44 डॉट गेंदें खेली हैं जबकि वेस्टइंडीज ने इस दौरान भारत से कहीं कम 33 डॉट गेंदें खेली हैं।
संजू की जगह पर सवाल: भारत के लिए अभी तक इस सीरीज में सिर्फ तिलक वर्मा ही एक सकारात्मक पहलू रहे हैं। उन्होंने इस दौरे पर मिले मौके को पूरी तरह से भुनाया है। शुरुआती दोनों ही मैचों में वह भारत की ओर से टॉप स्कोरर रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ संजू सैमसन भी हैं जो मिल रहे हर मौके को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। उम्मीद है टीम मैनेजमेंट उन्हें इस तीसरे टी20 में फिर बेंच पर बिठा कर युवा यशस्वी जायसवाल के लिए अंतिम एकादश में कोई जगह निकालने की कोशिश करेगा।
पेस अटैक हुआ कमजोर: टीम इंडिया का पेस अटैक भी बहुत कमजोर नजर आ रहा है। हार्दिक ने अगुआई करते हुए प्रभाव छोड़ा है लेकिन दो स्पेशलिस्ट पेसर मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। अर्शदीप लाइन-लेंथ से जूझ रहे हैं तो मुकेश की गेंदबाजी में विविधता की कमी नजर आई है। इस मुकाबले में पेस अटैक को मजबूत करने के लिए कुछ फेरबदल हो सकते हैं। भारत की संभावित XI: यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, अवेश खान वेस्टइंडीज की संभावित XI: काइल मायर्स, ब्रेंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसने, अल्जारी जोसफ, ओबेद मैकॉय
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…