Select Date:

बृजभूषण की घोषणा पर उठने लगे सवाल... कैसरगंज से उम्मीदवारी कर ली तय, क्या पार्टी से ऊपर हो गए हैं?

Updated on 12-06-2023 07:12 PM
गोंडा: उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने लोकसभा चुनाव 2024 के पहले ही अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर दी है। गोंडा में आयोजित रैली के बाद उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में अलवर कैसरगंज से ही चुनावी मैदान में उतरेंगे। इस प्रकार से उन्होंने एक बार फिर कैसरगंज से अपनी उम्मीदवारी घोषित कर दी। भारतीय जनता पार्टी में परंपरा रही है कि चुनाव समिति उम्मीदवारों के नाम का चयन करती है। उनकी घोषणा की जाती। अभी तक भाजपा में नेता के स्तर पर चुनाव लड़ने की घोषणा करने की परंपरा नहीं रही है। गोंडा की रैली के बाद बृजभूषण की रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं। सवाल यह कि क्या बृजभूषण शरण सिंह खुद को पार्टी से ऊपर से मानने लगे हैं।

केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर रैली


भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख और भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को घोषणा की कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव एक बार फिर अपने कैसरगंज निर्वाचन क्षेत्र से लड़ेंगे। भारत की शीर्ष महिला पहलवानों द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे बृजभूषण शरण सिंह नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली का आयोजन 2024 के चुनाव के लिए भाजपा के महासंपर्क अभियान के तहत किया गया था।

बृजभूषण शरण सिंह ने रैली के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया। इसे पहले 5 जून को अयोध्या में की जानी थी। हालांकि, बृजभूषण ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों का कोई सीधी बात नहीं की। उन्होंने अपनी बात को समझाने के लिए उर्दू में एक दोहे का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, कभी अश्क, कभी गम, तो कभी जहर पिया जाता है.. तब जा कर जमाने में जिया जाता है। ये मिला मुझे मोहब्बत का सिला, बेवफा कह कर मुझे याद किया जाता है।

मोदी सरकार के कामकाज की सराहना


बृजभूषण शरण सिंह ने रैली में मोदी सरकार के काम की सराहना की और पिछले 9 साल में सरकार की ओर से किए गए कार्यों और उपलब्धियों का रैली में जिक्र किया। इस कार्यक्रम में कैसरगंज लोकसभा सीट के तहत आने वाले सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों से लोगों को बुलाया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों से जुटने से उत्साहित बृजभूषण ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर साफ किया कि वे इस सीट से एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरेंगे। कैसरगंज ही नहीं यूपी की सभी 80 सीटों पर कमल खिलाने का दावा किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.