Select Date:

दुबई में फंसे लोगों के लिए फ्री होटल, R Madhavan ने की UAE सरकार की तारीफ, कहा- मेरा परिवार सुरक्ष‍ित

Updated on 03-03-2026 01:22 PM
ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद पूरे पश्‍च‍िम एशिया में तनाव बढ़ता जा रहा है। यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) समेत मिडिल ईस्ट के कई हिस्सों में जवाबी हमले हुए हैं और बड़े पैमाने पर एयरस्पेस बंद कर दिए गए हैं। मंगलवार को चौथे दिन भी लड़ाई जारी है। आसमान से बारूद बरस रहे हैं। इस बिगड़ते हालात की वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं, और हजारों पैसेंजर फंस गए हैं। दुबई में आम भारतीयों के अलावा आधा दर्जन से अध‍िक इंडियन सेलिब्रिटीज भी फंसे हुए हैं। एक्‍टर आर. माधवन ने इस बीच अपनी सलामती की खबर दी है। कोराना महामारी के दौरान माधवन अपने परिवार के साथ दुबई चले गए थे और वहीं अपना दूसरा बसेरा बनाया है। हालांकि, उन्‍होंने पुष्‍ट‍ि की है कि वह दुबई में नहीं हैं, बल्‍क‍ि अमेरिका में हैं। 'धुरंधर' एक्‍टर ने इस बीच UAE अधिकारियों द्वारा किए जा रहे राहत उपायों की तारीफ की है। उन्‍होंने इंस्टाग्राम पर पोस्‍ट किया है।

आर. माधवन ने सोशल मीडिया पर बताया कि UAE सरकार ने होटलों को निर्देश दिया है कि वे उन मेहमानों को फ्री में रुकने दें, जो अचानक एयरस्पेस बंद होने की वजह से कहीं नहीं जा पा रहे हैं। एक्‍टर ने इंस्‍टाग्राम पर स्‍टोरी पर उन न्‍यूज रिपोर्ट्स को भी शेयर किया है, जिसमें लोगों से घरों के अंदर सुरक्ष‍ित रहने की अपील की गई है।

होटल मैनेजरों को जारी क‍िया गया सर्कुलर

'गल्फ न्यूज' के मुताबिक, अबू धाबी डिपार्टमेंट ऑफ कल्चर एंड टूरिज्म ने 28 फरवरी को एक सर्कुलर जारी किया। इसमें होटल जनरल मैनेजरों को प्रभावित यात्रियों को फ्री में रुकने का समय देने का निर्देश दिया गया है। इसमें बताया गया है कि राज्य इन हालात में अपने यहां फंसे यात्रियों की होस्टिंग और उनके रहने का खर्च उठाएगा।

20,000 से ज्यादा यात्रियों के लिए रहने, खाने की व्‍यवस्‍था

अधिकारियों ने यह भी बताया कि एयरपोर्ट और नेशनल एयरलाइंस ने 20,000 से ज्यादा यात्रियों के लिए तत्‍काल रहने की जगह, खाना और नाश्ते का इंतजाम किया है। एयरस्‍पेस खुलने और विमानों की आवाजाही फिर से शुरू होने पर यात्रियों को रीबुकिंग प्रोसेस में मदद करने की कोशिशें चल रही हैं।

आर माधवन बोले- मैं और मेरा परिवार अभी US में ही रहेंगे

इससे पहले, 'बॉलीवुड हंगामा' के साथ एक इंटरव्यू में आर. माधवन ने कन्फर्म किया था कि दुबई में नहीं हैं। युद्ध के हालात में फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनको लेकर चिंता जाहिर कर रहे थे। माधवन ने बताया कि वह और उनका परिवार अमेरिका में है और हालात ठीक होने तक वहीं रहेंगे।

दुबई में फंसे हुए ये भारतीय सेलेब्‍स

तमिल सिनेमा के सुपरस्‍टार थाला अजित कुमार से लेकर बॉलीवुड एक्‍ट्रेस ईशा गुप्ता, सोनल चौहान, तेलुगू एक्‍टर विष्णु मांचू, 'बिग बॉस' फेम मान्‍या सिंह और बंगाली एक्‍ट्रेस सुभाश्री गांगुली भी अपने बेटे के साथ दुबई में हैं। ये सेलेब्‍स लगातार सोशल मीडिया पर वहां के हालात और अपनी सलामती को लेकर फैंस को अपडेट दे रहे हैं। इनमें से कुछ डरे हुए भी हैं और उम्‍मीद कर रहे हैं कि जल्‍द हालात ठीक होंगे और वो भारत वापस लौट पाएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.