रबाडा, शाकिब, मिलर और... IPL के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे ये 14 सूरमा, चोट नहीं है वजह
Updated on
30-03-2023 07:28 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 16वां संस्करण 31 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस (CSK vs GT) के मुकाबले के साथ शुरू होगा। जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत समेत कई बड़े खिलाड़ी चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जो फिट तो हैं लेकिन इंटरनेशनल मैच की वजह से शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाएंगे।
श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाड़ी अपनी द्विपक्षीय सीरीज के कारण देर से पहुंचेंगे। श्रीलंका की टीम अभी न्यूजीलैंड दौरे पर है। 8 अप्रैल को दौरे का आखिरी मैच होगा। वहीं बांग्लादेश अपने घर में आयरलैंड के खिलाफ खेल रही है। 8 अप्रैल को यह दौरा भी समाप्त होगा। इसके साथ ही नीदरलैंड्स और दक्षिण अफ्रीका के बीच 31 मार्च और 2 अप्रैल को वनडे मुकाबले खेले जाने हैं। इसकी वजह से कई बड़े खिलाड़ी, आईपीएल के शुरुआती मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
हम आपको बताते हैं कि इन सीरीज की वजह से कौन-कौन से खिलाड़ी शुरुआती मैचों नहीं खेल पाएंगे:
चेन्नई सुपर किंग्स: मथीशा पथिराना और महेश तीक्षाना 8 अप्रैल के बाद उपलब्ध तक उपलब्ध नहीं होंगे। कम से कम तीन मैच मिस करेंगे।
पंजाब किंग्स: कगिसो रबाडा 3 अप्रैल को टीम में शामिल हो सकते हैं। पहला मैच मिस करेंगे।
लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डी कॉक 3 अप्रैल को टीम से जुड़ सकते हैं। कम से कम 2 मैच मिस करेंगे।
सनराइजर्स हैदराबाद: कप्तान एडेन मार्कराम के साथ मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन 3 अप्रैल को टीम में शामिल हो पाएंगे। ये पहला मैच नहीं खेलेंगे।
गुजरात टाइटंस: डेविड मिलर 3 अप्रैल तक ही आ पाएंगे और टीम का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे।
कोलकाता नाइट राइडर्स: लिटन दास और शाकिब अल हसन 8 अप्रैल तक उपलब्ध नहीं होंगे, कम से कम पहले 2 मैच मिस करेंगे। दिल्ली कैपिटल्स: मुस्तफिजुर रहमान भी 8 अप्रैल तक उपलब्ध नहीं होने की वजह से तीन मैच नहीं खेल पाएंगे। लुंगी एनगिडी और एनरिक नार्जे भी कम से कम पहला मैच मिसकरने जा रहे।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: वानिन्दु हसरंगा 8 अप्रैल के बाद उपलब्ध होने की वजह से आरसीबी के दो मैच नहीं खेल पाएंगे।
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स: कोई भी खिलाड़ी इन सीरीज में हिस्सा नहीं ले रहा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…