Select Date:

राबड़ी देवी खाली करेंगी 10 सर्कुलर रोड का बंगला, लालू यादव के पटना लौटते ही शिफ्ट हो सकता है कुनबा

Updated on 09-06-2026 01:26 PM
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला अब राज्य सरकार के मंत्री को आवंटित किया गया। अब ऐसी संभावना जताई जा रही है लालू प्रसाद के पटना लौटने के बाद राबड़ी आवास को खाली किया जा सकता है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सामान शिफ्ट होने के बाद अब जल्द ही पूरा परिवार नए ठिकाने पर जा सकता है।

इधर, राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास के बाहर अभी भी बड़ी संख्या में आरजेडी कार्यकर्ता मौजूद हैं और सरकार लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल को आवास से कुछ दूरी पर तैनात किया गया है।


सामान गोला रोड स्थित गौशाला परिसर में शिफ्ट करने की तैयारी


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राबड़ी देवी जल्द ही यह सरकारी आवास खाली कर सकती हैं। राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास से ज्यादातर सामान गोला रोड स्थित गौशाला परिसर में शिफ्ट करने की तैयारी हो रही है। बताया जा रहा है कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के मंगलवार को पटना पहुंचने के बाद आवास खाली पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

सुरक्षा में भी कटौती से आरजेडी कार्यकर्ता नाराज


आरजेडी कार्यकर्ताओं की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि राबड़ी देवी की सुरक्षा में भी कटौती की गई है। इस कारण पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राबड़ी देवी के आवास के बाहर कई दिनों से डटे हुए हैं। हालांकि बिहार पुलिस के जवान और अन्य सुरक्षाकर्मी आसपास के इलाके में तैनात हैं।

फिलहाल सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि लालू प्रसाद यादव पटना पहुंचने के बाद 10 सर्कुलर रोड आवास को लेकर क्या फैसला लेते हैं। लालू प्रसाद के साथ ही तेजस्वी यादव और मीसा भारती के भी पटना पहुंचने की संभावना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
 16 July 2026
तिरुवनंतपुरम: केरल के एलाथुर से कांग्रेस विधायक विद्या बालकृष्णन ने आरोप लगाया है कि उन्हें व्हाट्सऐप पर एक व्यक्ति का कॉल कर कैबिनेट में शामिल करने की बात कही। उसने…
 16 July 2026
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रतापगढ़ का गौरव…
 16 July 2026
तिरुपति: तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने आस्था और दान के क्षेत्र में नया इतिहास रच दिया है। मंदिर प्रशासन ने एक ही दिन में सबसे अधिक दान प्राप्त करने का…
 16 July 2026
होशियारपुर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया कि पंजाब को हर क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बनाने का सफर यहां के लोगों के सहयोग और…
 15 July 2026
जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने महाधिवक्ता कार्यालय में सरकारी वकीलों की नियुक्तियों में नियमों की अनदेखी के आरोपों को बेहद गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने सरकार को साफ निर्देश…
 15 July 2026
मुंबई: शरद पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) संसद के मॉनसून सत्र में आने वाले संविधान संशोधन बिल का समर्थन करेगी। बुधवार को मुंबई में शरद पवार की…
 15 July 2026
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक जोड़-तोड़ का सिलसिला तेज हो गया है। इसी क्रम में प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। पटना स्थित…
 15 July 2026
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव तिहाड़ खुर्द में गाय के प्रति श्रद्धा और सेवा का ऐसा उदाहरण देखने को मिला। गांव निवासी मंजीत तिहाड़ा के परिवार ने 7 जुलाई…
Advt.