Select Date:

इनरवियर बनाने वाली Dollar के शेयर बेचने की होड़

Updated on 13-11-2022 07:14 PM

इनरवियर बनाने वाली कंपनी डॉलर इंडस्ट्रीज को सितंबर तिमाही में तगड़ा नुकसान हुआ है। इस तिमाही में कंपनी की बिक्री 12.48% घटकर 341.92 करोड़ रुपये रह गई। वहीं, डॉलर इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट 60.49% घटकर 17.29 करोड़ रुपये रहा, जबकि सितंबर 2021 को समाप्त तिमाही में यह 43.76 करोड़ रुपये था। 

शेयर का हाल: बीते शुक्रवार को डॉलर इंडस्ट्रीज का शेयर भाव 6.08% तक गिरकर बंद हुआ। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर का भाव 454.30 रुपये था। वहीं, मार्केट कैपिटल 2575 करोड़ रुपये रह गया। बता दें कि इसी साल 20 जनवरी को शेयर का भाव 665.70 रुपये पर था जो वहीं पिछले साल 20 दिसंबर को शेयर का भाव 397.30 रुपये था।

क्या कहना है कंपनी का: डॉलर इंडस्ट्रीज के प्रबंधन ने इस प्रदर्शन के लिए भारतीय होजरी क्षेत्र में सुस्ती को जिम्मेदार ठहराया है। यह क्षेत्र कपास और धागे जैसी इनपुट सामग्रियों की कीमत में उतार-चढ़ाव का खामियाजा भुगत रहा है।

कॉटन और यार्न की कीमतों में लगातार गिरावट के कारण तिमाही के दौरान कंपनी को पर्याप्त इन्वेंट्री लॉस हुआ। डॉलर इंडस्ट्रीज का मानना है कि यह अस्थायी है। कंपनी के पास वर्तमान में आठ ब्रांड आउटलेट हैं और चालू वित्त वर्ष के अंत तक 20-25 ऐसे स्टोर खोलने की योजना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.