पाकिस्तान में आतंकियों ने सेना पर किया हमला, 14 सैनिकों की मौत, गाड़ियों पर घात लगाकर बोला धावा
Updated on
04-11-2023 03:25 PM
NZ vs PAK: बेंगलुरु के सॉफ्टवेयर इंजीनियर रवि कृष्णमूर्ति 90 के दशक में न्यूजीलैंड चले गए थे। लेकिन भारत और क्रिकेट से उनका प्रेम नहीं छूटा। 18 नवंबर 1999 को उनके घर बेटे का जन्म हुआ। कृष्णमूर्ति ने अपने बेटे का नाम सचिन और राहुल के नाम पर रचिन रखा। रचिन रविंद्र ने बचपन से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। छुट्टियों में भारत आने पर वह बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर प्रैक्टिस के लिए भी जाते थे।
पाकिस्तान के खिलाफ ठोका शतक
अब रचिन रविंद्र ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर वर्ल्ड कप 2023 में शतक ठोक दिया है। उनकी टीम पाकिस्तान के खिलाफ खेल रही है। रचिन ने 88 गेंद पर अपनी सेंचुरी पूरी की। यह वर्ल्ड कप 2023 में उनकी तीसरी सेंचुरी है। इससे पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उनके बल्ले से शतक निकला था। शतक तक पहुंचने में उन्होंने 14 चौके और एक छक्का मारा। वर्ल्ड कप से पहले कभी रचिन ने वनडे में टॉप-5 में भी बैटिंग नहीं की थी। 108 रनों की पारी खेलने के बाद रचिन मोहम्मद वसीम जूनियर की गेंद पर आउट हुए।
न्यूजीलैंड लौट चुके हैं माता-पिता
रचिन रविंद्र ने यह शतक अपने परिवार और दोस्तों के सामने पाकिस्तान के खिलाफ ठोका है। लेकिन उनके माता पिता अब भारत में नहीं हैं। पेशेवर प्रतिबद्धताओं के कारण न्यूजीलैंड में वापस जा चुके हैं। उनके नाना-नानी उन्हें पहली बार पहले बार उन्हें स्टेडियम में खेलते हुए देख रहे हैं। उनके दादा प्रसिद्ध शिक्षाविद् टीए बालकृष्ण अडिगा ने गुरुवार को हमारे साथी टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा था कि यह हमारे लिए बहुत गर्व का क्षण है और पूरा परिवार रचिन और उनकी टीम का समर्थन करने के लिए स्टेडियम में होगा।
वर्ल्ड कप में 500 रन भी पूरे
रचिन रविंद्र के वर्ल्ड कप 2023 में 500 रन भी पूरे हो गए हैं। वह ऐसा करने वाले क्विंटन डिकॉक के बाद दूसरे बल्लेबाज हैं। अपने डेब्यू वर्ल्ड कप में 500 रन बनाने वाले रचिन सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो ने 2019 में ऐसा किया था। अपने डेब्यू वर्ल्ड कप में तीन शतक लगाने वाले भी वह पहले बल्लेबाज हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…