Select Date:

टेक्सास में भारतीय महिलाओं पर नस्लीय हमला

Updated on 26-08-2022 05:48 PM

अमेरिका के टेक्सास में भारतीय-अमेरिकी महिलाओं पर नस्लीय हमले का मामला सामने आया है। यहां के प्लानो शहर के सिक्स्टी वाइन्स रेस्टोरेंट के बाहर चार महिलाएं भारतीय लहजे में बात कर रही थीं। उसी वक्त मेक्सिकन-अमेरिकी मूल की महिला ने इन पर नस्लीय टिप्पणियां और गालियां दीं। महिला ने एक भारतीय महिला को थप्पड़ भी मारा। घटना 24 अगस्त की है, महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी महिला ने कहा- तुम्हारी वजह से देश में बर्बादी
भारतीय महिलाओं में से एक ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी महिला भारतीय महिलाओं के समूह से कह रही है कि, ‘मुझे तुम भारतीयों से नफरत है। इस देश में तुम लोग भरे पड़े हो। तुम्हें बेहतर जिंदगी चाहिए थी, तो तुम यहां आ गए, लेकिन तुम जैसे लोगों की वजह से ये देश बर्बाद हो रहा है। तुम भारत वापस चले जाओ। इस देश को तुम्हारी जरूरत नहीं है।’जब भारतीय महिलाओं ने उसकी टिप्पणियों का जबाव दिया, तो आरोपी ने एक महिला के साथ हाथापाई भी की। वीडियो के साथ महिला ने लिखा, ‘दोस्तों के साथ डिनर भयावह एक्सपीरियंस के साथ खत्म हुआ। जब हम रेस्टोरेंट से बाहर निकलकर अपनी-अपनी कार की तरफ जा रहे थे, तभी नशे में डूबी एक महिला हमारे पास आई। वह गुस्से में थी। उसने हम दोस्तों पर नस्लीय टिप्पणियां की और हमें फिजिकली असॉल्ट भी किया।’

वीडियो वायरल होते ही आरोपी महिला गिरफ्तार
24 अगस्त को हुई इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद 25 अगस्त को प्लानो पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला पर असॉल्ट और जानलेवा धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी महिला की पहचान एस्मराल्डा अपटन के तौर पर हुई है। उसे जमानत के लिए 10 हजार डॉलर का बॉन्ड भरना होगा। प्लानो पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
 16 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके बिजनेस से जुड़ी 6.2 अरब डॉलर की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। बांग्लादेशी मुद्रा में यह कीमत 760…
 15 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में शहबाज शरीफ की सरकार ने राजधानी की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ना शुरू कर दिया है। डॉन के मुताबिक मंगलवार को…
 15 July 2026
तेहरान: अमेरिका के भीषण हमलों के बाद ईरानी सेना भी जोरदार पलटवार कर रही है। इस बीच ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड ने कहा है कि होर्मुज स्‍ट्रेट तब तक नहीं…
 15 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने गंभीर चेतावनी दी है कि संयुक्त राष्ट्र के बारे में लोगों की राय खराब हो रही है क्योंकि यह सुरक्षा परिषद में सुधार करने में नाकाम रहा…
 15 July 2026
मस्कट: ओमान के तट के पास कमर्शियल जहाज GFS गैलेक्सी पर ईरान के हमले में लापता भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। इस जहाज पर रविवार को हमला…
Advt.