Select Date:

मुकेश अंबानी को टक्कर देंगे राधाकिशन दमानी

Updated on 19-08-2022 06:03 PM

डी-मार्ट के फाउंडर राधाकिशन दमानी ने मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल को टक्कर देने के लिए नए स्टोर्स खोलने का प्लान बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दमानी डी मार्ट के स्टोर्स की संख्या बढ़ाकर 5 गुना करेंगे। उन्होंने अपने इस प्लान पर काम करना भी शुरू कर दिया है।

कंपनी की 1200 नए स्टोर्स खोलने की प्लानिंग
डी मार्ट के देशभर में अभी 284 स्टोर्स हैं, जिसे बढ़ाकर 1500 करने का फैसला किया है। इस हिसाब से कंपनी 1216 नए स्टोर्स खोलने की प्लानिंग कर रही है। इस बात की जानकारी एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड के CEO नेविल नोरोन्हा ने दी है। हालांकि, उन्होंने इसके लिए टाइमलाइन और कितना इन्वेस्टमेंट किया जाएगा, इसकी जानकारी नहीं दी है।

2024 तक 135 नए स्टोर्स खोलेगी डी-मार्ट
मुंबई स्थित ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल की इस महीने की एक रिपोर्ट के अनुसार, एवेन्यू सुपरमार्ट्स मार्च 2024 तक 135 डी-मार्ट स्टोर्स ऐड कर सकती है। डी मार्ट के के नए स्टोर्स खुलने पर रिलायंस रिटेल के बिजनेस पर भी फर्क पड़ सकता है। रिलायंस रिटेल के अभी 12,711 स्टोर्स हैं।

नोरोन्हा ने कहा, "मार्केट के बड़े प्लेयर्स एक-दूसरे की चिंता किए बिना खुशी-खुशी अपना काम कर सकते हैं। इस बारे में अगले 20 साल तक चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस सेक्टर में ग्रोथ अच्छी दिख रही है।" डी-मार्ट ने मार्च से अब तक सबसे ज्यादा 50 नए स्टोर्स इस साल खोले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
 16 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Energy Information Administration) ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड…
 16 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने लगी है। इस बीच सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF)…
 16 July 2026
नई दिल्‍ली: रविंद्र जी. बेंगलुरु के रहने वाले हैं। पहले वह फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल रहे हैं। साल 2014 में वीजा की दिक्कतों के कारण उनकी जमी-जमाई नौकरी छूट गई। वह चार…
 15 July 2026
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत सरकार ने अपनी विदेशी व्यापार नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों के आयात पर रोक लगा दी है। अब देश…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…
 15 July 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों ही यह खबर आई थी कि ट्रेन के एसी डिब्बों (AC Coach) से बेडरोल आइटम्स चोरी हो रहे हैं। ट्रेन से लाखों की संख्या में कंबल…
Advt.