फ्लाइट के फूड पर राधिक गुप्ता का तंज, सैंडविच की जगह पराठा-इडली-ढोकला जैसी हेल्दी डिश क्यों नहीं?
Updated on
22-09-2024 11:50 AM
नई दिल्ली: एडलवाइस म्यूचुअल फंड (Edelweiss Mutual Fund) की सीईओ राधिका गुप्ता अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से अक्सर सुर्खी बटोरती हैं। हाल ही में उन्होंने एक घरेलू एयरलाइंस द्वारा परोसे जाने वाले मानक इन-फ्लाइट सैंडविच (Standard in-flight sandwiches served) पर अपनी निराशा साझा की।
ट्वीट की अपनी भावना
सोशल मीडिया प्लेटफार्म X (formerly Twitter) पर, उन्होंने कल दोपहर में एक पोस्ट किया, कि कैसे ये भोजन- जिसमें अक्सर पनीर और कोलस्ला से भरी ब्रेड होती है। इनमें रचनात्मकता, स्वाद और भारत की विविध खाद्य संस्कृति से जुड़ाव की कमी होती है। उन्होंने सवाल किया कि एयरलाइंस पश्चिमी शैली के नाश्ते परोसना क्यों जारी रखती हैं, जिसे उन्होंने बेस्वाद और प्रेरणाहीन पाया। इस पोस्ट को आज सुबह तक 36.8 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया था। इसे प्रख्यात उद्योगपति हर्ष गोयनका ने भी Repost किया है।
भारतीय नाश्तों में विविधता
अपने पोस्ट में राधिका गुप्ता ने एयरलाइन्स से बदलाव का आग्रह किया। उन्होंने सुझाव दिया कि एयरलाइंस को भारतीय नाश्ते के मुख्य व्यंजनों को अपनाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे पराठे, इडली और ढोकला जैसी चीजें न केवल स्वादिष्ट अनुभव प्रदान कर सकती हैं बल्कि एयर ट्रेवल का प्रैक्टिकल रिक्वायरमेंट भी पूरा करती हैं। ये व्यंजन न सिर्फ अफोर्डेबल हैं बल्कि उनकी शेल्फ लाइफ भी अच्छी है। सबसे अच्छी बात यह है कि भारतीय नाश्ते हेल्दी हैं।
क्या लिखा है पोस्ट में
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है 'मैं एयरलाइंस और बॉक्स्ड फूड बनाने वालों से यह प्रथा बंद करने की मांग कर रही हूं जो नाश्ते के नाम पर पनीर और कोलस्ला (वेज सैंडविच) से भरी दो ब्रेड परोसते हैं। यह भारत है, पश्चिम नहीं। हमारे पास देश भर से अद्भुत नाश्ता है - पराठा, इडली, ढोकला और अनगिनत अन्य - जो स्वस्थ, स्वादिष्ट, सस्ती हैं और उनकी शेल्फ लाइफ है। हमारी मां बची हुई सब्जी से लाजवाब परांठा रोल बनाती हैं जो लाजवाब होते हैं। कृपया रचनात्मक बनें। हमें सैंडविच से बचाएं। हम बेहतर कर सकते हैं।'
लोगों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है
राधिका गुप्ता के पोस्ट पर लोगों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इस पर एक यूजर ने टिप्पणी की, 'पूरी तरह से सहमत हूं कि भारतीय शेफ निश्चित रूप से एयरलाइंस के भोजन में एक रचनात्मक और स्वस्थ मोड़ दे सकते हैं। एक यूजर ने कहा, 'देश भर में हर राज्य में अनगिनत ड्राई फूड विकल्प हैं, हम उनका स्वाद ले सकते हैं और उनका लुत्फ़ उठा सकते हैं। कोई भी (एयरलाइन) हेल्दी फूड, मिलेट या एथनिक फूड नहीं परोसता! से नो टू सैंडविच, पफ, पेस्ट्री।'
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…