रायबरेली: सनातन पदयात्रा के नाम पर तलवारों का प्रदर्शन, भड़काऊ भाषण देकर उन्माद फैलाने का आरोप
Updated on
28-01-2026 02:49 PM
रायबरेली: सनातन पदयात्रा के नाम पर अवैध हथियारों के प्रदर्शन और भड़काऊ भाषणों का मामला रायबरेली में सामने आया है। थाना शिवगढ़ क्षेत्र के गांव कुंभी से शुरू हुई सनातन पदयात्रा अब विवादों में घिर गई है। यात्रा का समापन शिवगढ़ कस्बे में करियर प्लस स्कूल के पीछे आयोजित एक कार्यक्रम के साथ हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए।
आरोप है कि इस कार्यक्रम के दौरान मंच से भड़काऊ भाषण दिए गए, वहीं भीड़ में मौजूद कुछ लोग तलवारें लहराते हुए नजर आए। कार्यक्रम में एक महिला वक्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर पुलिस को 15 मिनट में हटाने जैसी आपत्तिजनक बात कही जा रही है। वीडियो में सनातन धर्म की रक्षा के नाम पर उकसाने वाले बयान देने का भी आरोप लगाया गया है।
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि भीड़ में कई लोग अवैध हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के कृत्य से क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो सकती थी।इस मामले में कुंभी निवासी एक व्यक्ति ने शिवगढ़ थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक आयोजनों की आड़ में किसी भी प्रकार का हथियार प्रदर्शन या धार्मिक उन्माद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सनातन पदयात्रा एक शांतिपूर्ण धार्मिक आयोजन होना चाहिए था, लेकिन भड़काऊ भाषणों और हथियारों के प्रदर्शन से माहौल बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई। फिलहाल पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर लगातार नजर बनाए हुए है और आगे भी सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…