Select Date:

राफेल डील आधे पाकिस्तानी बजट के बराबर, भारतीय वायुसेना की ताकत से घबराए ISI के दुलारे पाकिस्‍तानी एक्सपर्ट

Updated on 19-02-2026 01:41 PM
इस्लामाबाद: भारत के फ्रांस से 114 लड़ाकू विमान खरीदने के फैसले ने पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी है। फ्रांस-भारत के रक्षा संबंधों और फ्रांसीसी प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों के दिल्ली दौरे पर पाकिस्तानी टिप्पणीकार कमर चीमा ने प्रतिक्रिया दी है। कमर चीमा का कहना है कि फ्रांस और भारत के बेहतर होते रिश्ते को मैक्रों और पीएम मोदी के बयानों से समझा जा सकता है। भारत जिस तरह से फ्रांस की मदद से अपनी वायुसेना की ताकत बढ़ा रहा है, उसे पाकिस्तान नजरअंदाज नहीं कर सकता है। भारत ने ऐसी डील की है, जिसमें पाकिस्तान का आधा बजट चला जाएगा।

एआई समिट में शामिल होने के लिए इमैनुएल मैक्रों के भारत आने पर कमर चीमा ने कहा 'फ्रांस और भारत के रिश्ते पहले से बेहतर हैं, जो और अच्छे होते जा रहे हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति एआई समिट के लिए भारत आए हैं। उनको नरेंद्र मोदी ने अपना दोस्त कहा है। मैक्रों की ओर से अच्छी-अच्छी बातें हो रही हैं। यह दिखाता है कि किस तरह की बॉन्डिंग दोनों के बीच है।'

भारत के आधे बजट के बराबर की डील

ISI के करीबी कमर चीमा ने अपने वीडियो में कहा, 'भारत अपने राफेल जेट के बेड़े को बढ़ाने जा रहा है। भारत ने फ्रांस से 28 अरब डॉलर में 114 राफेल जेट खरीदने की डील की है। इस डील पर काफी पहले से बात हो रही थी लेकिन बीते साल के मई के 4 दिन के भारत-पाकिस्तान के सैन्य संघर्ष के बाद दिल्ली की ओर से इस डील मे तेजी लाई गई।'चीमा ने आगे कहा, 'इस डील की कीमत भारतीय रुपए में 3.25 ट्रिलियन है। पाकिस्तानी करेंसी में देखें तो यह 6-7 ट्रिलियन रुपए होते हैं, जो हमारे बजट का करीब आधा है। इससे पता चलता है कि ये कितनी बड़ी बड़ी डील है और इसकी अहमियत क्या है। भारत दूसरे हथियार भी खरीद रहा है लेकिन पाकिस्तान के आधे बजट के सिर्फ जेट लिए हैं।'

भारतीय एयरफोर्स की ताकत बढ़ेगी

कमर चीमा का कहना है कि भारतीय एयरफोर्स ने हालिया समय में लगातार ये कहा था कि उनको बड़ी तादाद में जेट की जरूरत है। ऐसे में नए राफेल जेट मिलने से उनकी ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। पाकिस्तान इसे नजरअंदाज नहीं कर सकता और सैन्य अफसर इस पर अपनी तरह से चर्चा जरूर कर रहे होंगे।

चीमा ने कहा कि भारतीय एयरफोर्स में 114 राफेल विमानों को शामिल करने के प्लान के बाद पाकिस्तान के सामने अपनी वायु श्रेष्ठता बनाए रखने की चुनौती है। पाकिस्तान की सेना में 60 से 70 अतिरिक्त J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर देने पर भी चर्चा हो रही है। साफ है कि राफेल डील से इस्लामाबाद में हलचल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.