Select Date:

ODI और T-20 वर्ल्ड कप कैंपेन पर बोले राहुल द्रविड़:कहा- दोनों टूर्नामेंट्स के बीच कोई बदलाव नहीं करना चाहता था

Updated on 22-08-2024 01:58 PM

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने खुलासा किया है कि वह ODI वर्ल्ड कप 2023 और T-20 वर्ल्ड कप 2024 के कैंपेन में कोई बदलाव नहीं करना चाहते थे, क्योंकि पिछले साल ODI वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने कुछ भी गलत नहीं किया था। इसलिए हेड कोच टीम के उसी माहौल को आगे भी बनाए रखना चाहते थे।

भारतीय टीम ने राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में इस साल जून महीने में T-20 वर्ल्ड कप के खिताब पर कब्जा जमाया। जबकि पिछले साल भारत में हुए ODI वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम ने अजेय रहकर फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि, अहमदाबाद के मैदान पर खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।

इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते थे
मुंबई में CEAT क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स में राहुल द्रविड़ ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मैं कुछ अलग नहीं करना चाहता था। मुझे लगता है कि हमने ODI वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। कप्तान रोहित शर्मा सहित पूरी टीम ने शानदार खेल दिखाया था। हम अपनी तैयारी, योजना और लगातार 10 मैच जीतने के लिए इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते थे।’

कप्तान रोहित ने भी की कोच की तारीफ

इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा ने कैरेबियन में T-20 वर्ल्ड कप 2024 के सफल कैंपेन का क्रेडिट पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ सहित सेलेक्शन कमिटी के चीफ अजित अगरकर और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने को दिया। उन्होंने कहा कि सभी ने रिजल्ट की चिंता किए बिना उन्हें पूरी छूट दी। जिसकी वजह से ही हम लोग T-20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल हुए।

राहुल द्रविड़ की मुख्य बातें

  • मैं कुछ भी बदलना नहीं चाहता था। अगर आपने मुझसे पूछा होता और हमने अपने सपोर्ट स्टाफ से चर्चा की होती, तो हम कोचों से मिलते और पूछते कि आपको क्या लगता है कि हमें क्या अलग करना चाहिए?
  • टीम का मानना था कि हमें वही करना चाहिए जो हमने किया। हमें वही एनर्जी, वही माहौल, वही टीम माहौल बनाने की जरूरत है जो हमारे पास था और फिर बस उम्मीद है कि उस दिन हमें किस्मत का साथ मिलेगा।
  • मुझे लगता है कि हमने शानदार प्रदर्शन किया। हम फाइनल में हार गए और ऑस्ट्रेलिया ने उस दिन हमसे बेहतर क्रिकेट खेला। वे एक बेहतर टीम थे और इसके लिए उन्हें बधाई। खेल में ऐसा हो सकता है।
  • 11 साल बाद ICC ट्रॉफी जीता भारत
    भारतीय टीम ने करीब दो महीने पहले 29 जून को साउथ अफ्रीका को हराकर T-20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीती। इस खिताबी जीत के साथ भारतीय टीम ने 11 साल से चले आ रहे ICC ट्रॉफी जीतने के सूखे को भी समाप्त किया। इससे पहले भारतीय टीम ने 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में ICC चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.