शर्मनाक हार के बाद राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान, बताया किन वजहों से टीम इंडिया ने घुटने टेके
Updated on
14-08-2023 06:04 PM
लॉडरहिल: भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज से 2-3 की हार के बाद निचले क्रम की बल्लेबाजी को मजबूत करने पर जोर दिया। भारत इस सीरीज में अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और मुकेश कुमार के साथ उतरा जिससे उसकी निचले क्रम की बल्लेबाजी कमजोर पड़ गई। ऑलराउंडर अक्षर पटेल सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। सीरीज के निर्णायक मैच में भारत डेथ ओवरों में तेजी से रन नहीं बना पाया। भारतीय टीम ने नौ विकेट पर 165 रन बनाए।
वेस्टइंडीज ने दो ओवर शेष रहते हुए जीत हासिल कर दी। द्रविड़ ने कहा, ‘यहां जो टीम हमने उतारी थी, उससे हमें वह छूट नहीं मिली जिससे कि हम टीम संयोजन में बदलाव कर सकें। लेकिन मेरा मानना है कि कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जिनमें हम बेहतर कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘बल्लेबाजी में गहराई लाना ऐसा ही एक क्षेत्र है जिस पर हम काम करने की कोशिश कर रहे हैं। हम अपनी तरफ से हर संभव सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं लेकिन निश्चित तौर पर यह एक ऐसा क्षेत्र है जिस पर हम गौर कर सकते हैं। हम अपनी गेंदबाजी को कमजोर नहीं कर सकते हैं लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी बल्लेबाजी में कुछ गहराई रहे।’
इसके विपरीत वेस्टइंडीज की टीम में ऑलराउंडर की भरमार है तथा अलजारी जोसेफ 11वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर रहे थे। द्रविड़ ने कहा, ‘इस प्रारूप में स्कोर लगातार बड़े होते जा रहे हैं। अगर आप वेस्टइंडीज को देखो तो अलजारी जोसेफ11वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं और वह लंबे हिट मार सकते हैं। इसलिए ऐसी कई टीमें हैं जिनकी बल्लेबाजी में गहराई है।’
उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर इस मामले में हमारे सामने कुछ चुनौतियां हैं और हमें इन पर काम करने की जरूरत है। इस सीरीज ने निश्चित तौर पर हमें यह दिखाया कि हमें अपने निचले क्रम की बल्लेबाजी को मजबूत करना होगा।’ तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल और मुकेश कुमार ने इस टी-20 सीरीज में पदार्पण किया और द्रविड़ इन तीनों के प्रदर्शन से प्रभावित हैं। द्रविड़ ने कहा, ‘मेरा मानना है कि पदार्पण करने वाले तीनों खिलाड़ियों में अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभाई। यशस्वी जायसवाल ने चौथे मैच में शानदार पारी खेली। उसने दिखाया कि जो उसने आईपीएल में किया था उसे वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरा सकता है।’
उन्होंने कहा, ‘तिलक वर्मा ने मध्यक्रम में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। उसने कुछ अवसरों पर मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी की लेकिन उसने अपने इरादे दिखाए और सकारात्मक बल्लेबाजी की। मुकेश ने इस दौरे में सभी प्रारूपों में पदार्पण किया और मुझे लगता है कि उसने बहुत अच्छी तरह से सामंजस्य बिठाया।’ एशिया कप और विश्वकप से पहले अब एकदिवसीय क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित रहेगा और द्रविड़ ने संकेत दिए कि जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर सहित चोटिल खिलाड़ियों को एशिया कप में मौका दिया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘हमारे कुछ खिलाड़ी चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं। हमें उन्हें एशिया कप में मौका देना होगा। एशिया कप के लिए 23 अगस्त से बेंगलुरु में हमारा एक सप्ताह का शिविर शुरू होगा। हम वहां इस पर गौर करेंगे।’
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…