Select Date:

राहुल गांधी और एन बीरेन सिंह दोनों पहुंच रहे राज्यपाल से मिलने, मणिपुर सियासत में कुछ बड़ा होने वाला है!

Updated on 30-06-2023 07:05 PM
​कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को राहत शिविरों का दौरा करने और प्रभावित लोगों से मिलने के लिए मोइरांग के लिए रवाना हुए। गांधी ने चुराचांदपुर में जातीय संघर्ष से विस्थापित लोगों से मुलाकात की थी। गुरुवार को वह हेलीकॉप्टर से वहां पहुंचे थे। वह अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पीड़ितों से मिलने पहुंच पाए क्योंकि हिंसा के डर से राज्य पुलिस ने उनके वाहनों के काफिले को बीच रास्ते में ही रोक दिया था।

राहुल गांधी और एन बीरेन सिंह दोनों राज्यपाल से मिलेंगे

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह राज्यपाल अनुसुइया उइके से मिलने जा रहे हैं। वहीं राहुल गांधी भी राज्यपाल से मिलने पहुंच रहे हैं। इंफाल में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि मणिपुर की दुखद स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है...हम राज्यपाल से मिलने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि शिविरों में बहुत सारी कमियां हैं। राहुल गांधी ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। संभवता उनकी मुलाकात डेढ़ बजे होगी।

हिमंत बिस्व सरमा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मणिपुर दौरे पर कहा कि राज्य में स्थिति करुणा के जरिए मतभेदों को दूर करने की मांग करती है, न कि किसी नेता के दौरे से मतभेद बढ़ाने की। हिमंत बिस्व शर्मा ने कहा कि गांधी के मणिपुर दौरे को मीडिया ने बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है और इस वक्त किसी को पूर्वोत्तर राज्य की दुखद स्थिति से राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, 'मणिपुर में स्थिति करुणा के जरिए मतभेदों को दूर करने की मांग करती है। किसी नेता द्वारा अपनी तथाकथित यात्रा का उपयोग मतभेदों को बढ़ाने के लिए करना राष्ट्र के हित में नहीं है। राज्य के दोनों समुदायों ने ऐसे प्रयासों को साफ तौर पर खारिज कर दिया है।'

​दंगाइयों की गोलीबारी में एक की मौत, कुछ घायल​

मणिपुर के कंगपोकपी जिले में गुरुवार को कुछ ‘दंगाइयों’ ने बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। इसमें एक शख्स की जान चली गई और कुछ अन्य घायल हो गए। इस घटना के कारण इलाके में तनाव है। सेना ने बताया कि हथियारबंद दंगाइयों ने तड़के गोलीबारी शुरू कर दी। स्थिति को और अधिक बिगड़ने से रोकने के लिए क्षेत्र में तैनात सैनिक तुंरत जुट गए। सैनिकों ने दंगाइयों को माकूल जवाब दिया। सैनिकों की तुरंत कार्रवाई से फायरिंग बंद हो गई। यह इलाका राजधानी इम्फाल से करीब 20 किलोमीटर दूर है। बीजेपी ने कहा कि मणिपुर में 13 जून के बाद से किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी, लेकिन बहुत दुख की बात है ... आज एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है।

​पहले दिन मणिपुर में हुआ ड्रामा​

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का मणिपुर दौरा गुरुवार को विवादों में घिर गया। दो दिन के दौरे पर जब राहुल मणिपुर की राजधानी इम्फाल पहुंचे तो उनके काफिल को 20 किलोमीटर दूर बिष्णुपुर में पुलिस ने रोक दिया। राहुल जातीय हिंसा से प्रभावित लोगों से मिलने चुराचांदपुर के शरणार्थी शिविर जा रहे थे। स्थानीय पुलिस ने बताया कि रास्ते में जोखिम है। उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। कई जगहों पर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल को रोके जाने को कांग्रेस ने मुद्दा बनाया। बीजेपी ने भी पलटवार किया। बाद में राहुल को सरकारी हेलिकॉप्टर से चुराचांदपुर भेजा गया। जहां राहत शिविर में वह लोगों से मिले। इसके बाद उन्हें मोइरांग जाना था, लेकिन प्रशासन ने इजाजत नहीं दी। राहुल को चुराचांदपुर से ही इम्फाल लौटना पड़ा।

​इंफाल के होटल में राहुल गांधी की मीटिंग​

शुक्रवार की सुबह राहुल गांधी मोइरांग पहुंचे। वह सभी प्रभावित परिवारों से मिलेंगे और राहत शिविरों का दौरा करेंगे। उसके बाद राहुल गांधी इंफाल वापस आएंगे। इंफाल होटल में वह नागरिक समाज संगठन के नेताओं, यूनाइटेड नागा काउंसिल के नेताओं, 10 समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों और महिला नेताओं से मुलाकात करेंगे।

​मणिपुर में हिंसा जारी​

पुलिस ने कहा कि बिष्णुपुर जिले में एक गुट ने राहुल के समर्थन में तो दूसरे ने विरोध में प्रदर्शन किया। हाइवे पर टायर जलाए गए और काफिले पर कुछ पत्थर फेंके गए, इसलिए सावधानी रखते हुए राहुल के काफिले को विष्णुपुर में रोका गया। प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। काफिला रोके जाने पर राहुल ने ट्वीट किया, मैं मणिपुर के अपने सभी भाई-बहनों को सुनने आया हूं। सभी समुदायों के लोग बहुत स्वागत और प्रेम कर रहे हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार मुझे रोक रही है। मणिपुर को इलाज की जरूरत है। शांति हमारी एकमात्र प्राथमिकता होनी चाहिए।

​मणिपुर हिंसा पर क्या बोले मल्लिकार्जुन खरगे​

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट किया, ‘डबल इंजन वाली विनाशकारी सरकारें राहुल गांधी की लोगों तक पहुंच को रोकने के लिए निरंकुश तरीकों का इस्तेमाल कर रही हैं। यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है और सभी संवैधानिक और लोकतांत्रिक मानदंडों को ध्वस्त करता है। मणिपुर को शांति की जरूरत है, टकराव की नहीं।...राहुल राहत शिविरों में पीड़ित लोगों से मिलने और उन्हें सांत्वना देने के लिए वहां जा रहे हैं।’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी का एक वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक पर भारत में दिखाई देना बंद हो गया था, जिसके बाद इस पर सोशल मीडिया और राजनीतिक…
 28 July 2026
नई दिल्ली: नीट-यूजी पेपर लीक के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में आंदोलन जारी रहा। आखिरकार 25 जुलाई को सरकार झुकी…
 28 July 2026
नई दिल्ली, लोकसभा में दोपहर 2 बजे से पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में 2024…
 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
Advt.