Select Date:

क्रांतिकारियों के सम्मान समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी

Updated on 12-09-2022 05:19 PM

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर रोज नए विवाद सामने आ रहे हैं। अब पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की एक कार्यक्रम से गैरमौजूदगी सवालों के घेरे में आ गई है। खबर है कि क्रांतिकारियों के सम्मान कार्यक्रम में राहुल के नहीं पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सुधाकरण को माफी मांगनी पड़ी। इससे पहले विवादों में रहने वाले पादरी से मुलाकात को लेकर भी कांग्रेस नेता पर सवाल उठे थे। केरल के दो क्रांतिकारियों गांधीवादी केई मेमन और पद्मश्री पी गोपीनाथन नायर के स्मारक का अनावरण होना था। यह कार्यक्रम तिरुवनंतपुरम स्थित NIMS अस्पताल में किया जाना था। खबर है कि परिवार की तरफ से केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख सुधाकरण की मौजूदगी में राहुल को निमंत्रण भी दिया गया था।

 क्या हुआ रिएक्शन
खबर है कि सेनानियों के इस सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए सुधाकरण, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेता एमएम हसन और स्थानीय सांसद शशि थरूर NIMS अस्पताल पहुंच गए थे। लेकिन यहां राहुल नहीं पहुंचे। रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख  जिसमें वह परिवार के सदस्यों से माफी मांगते नजर आ रहे हैं।

पादरी से मुलाकात का क्या है मामला
शुक्रवार को राहुल ने पादरी जॉर्ज पोन्नया से चर्च जाकर मुलाकात की थी। इसपर भारतीय जनता पार्टी ने जमकर सवाल उठाए थे। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया था, 'इस शख्स को पहले भी हिंदुओं के खिलाफ नफरत के लिए गिरफ्तार किया जा चुका है। उसने यह भी कहा था कि मैं जूते इसलिए पहनता हूं, ताकि भारत माता की अशुद्धियां हमें दूषित न कर दें। भारत तोड़ो आइकॉन्स के साथ भारत जोड़ो?'

भाषा के अनुसार, कई भाजपा नेताओं समेत अन्य लोगों द्वारा साझा किए गए जॉर्ज पोन्नैया के रूप में पहचाने गये पादरी को कथित तौर पर गांधी से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ईसा मसीह ही 'असली भगवान हैं। ... वह एक इंसान के रूप में प्रकट हुए। शक्ति की तरह नहीं...।' पादरी कांग्रेस नेता के उस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या ईसा मसीह को भगवान माना जाता है या नहीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
 17 July 2026
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
 17 July 2026
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…
 17 July 2026
किशनगंज: चर्चित रिजवान हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि एक और दिल दहला देने वाली वारदात ने किशनगंज जिले सहित पूरे सीमांचल को झकझोर कर रख दिया।…
 17 July 2026
जाने-माने शिक्षाविद और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। इस दौरान उनका 9 किलो से ज्यादा वजन घट चुका है। वो बस नमक-पानी पीकर ही…
 17 July 2026
नई दिल्लीः अमेरिका से एक और एमएच-60आर सीहॉक हेलिकॉप्टर भारत पहुंच चुका है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिकी दूतावास ने बताया कि अमेरिकी कंपनी…
 17 July 2026
गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खाडियाल गांव से पकड़ा…
 17 July 2026
नई दिल्ली, 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के लिए सरकार ने एजेंडा तय कर लिया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, लोकसभा में 7 बिल पेश…
 16 July 2026
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथ यात्रा का आगाज हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ यात्रा धीरे-धीरे आगे बढ़…
Advt.