Select Date:

राहुुल गांधी ने बिठाया, सोनिया ने दी कमान; मल्लिकार्जुुन खड़गे ने संभाला कांग्रेस अध्यक्ष का पद

Updated on 26-10-2022 05:45 PM

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाल लिया है। बुधवार की सुबह ही राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस की दिग्गज हस्तियों नेहरू और इंदिरा को भी नमन किया। उसके बाद वह सीधे पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पदभार संभाला। इस मौके पर सोनिया गांधी के अलावा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मधुसूदन मिस्त्री भी मौजूद थे। इसके अलावा भी पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता खड़गे की ताजपोशी के दौरान नजर आए। राहुल गांधी 'भारत जोड़ो यात्रा' से समय निकालकर खड़गे की ताजपोशी में पहुंचे और यह संदेश देने में कसर नहीं छोड़ी कि अब खड़गे नेतृत्व संभालेंगे और वह उनके मातहत ही काम करेंगे।


मंच के जरिए भी गांधी परिवार ने खड़गे के हाथ में ही नेतृत्व की कमान दिए जाने का संदेश दिया। राहुल गांधी इस दौरान मंच पर खड़गे को बिठाने के बाद सीट पर जाते दिखे। यही नहीं एकदम बीच में मल्लिकार्जुन खड़गे को बिठाया गया। उनके ठीक दाईं ओर सोनिया गांधी थीं तो बाईं ओर पार्टी की चुनाव समिति के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री थे। वहीं उनके बगल में राहुल गांधी को जगह दी गई। इसका अर्थ है कि सीटिंग प्लान के जरिए गांधी परिवार ने अपनी बजाय खड़गे को ही नेता के तौर पर पेश करने की कोशिश की। 


खुर्शीद बोले- शीर्ष नेता तो अब भी राहुल गांधी ही रहेंगे

कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन का यह ऐतिहासिक दिन था, जब 24 सालों के बाद गांधी परिवार से बाहर के किसी शख्स को पार्टी की कमान दी गई है। इस मौके पर पार्टी दफ्तर में मौजूद सलमान खुर्शीद ने नेतृत्व के सवाल पर कहा कि सबसे बड़े नेता तो अब भी राहुल गांधी ही रहेंगे क्योंकि लोग उन पर भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल ही ऐसे नेता हैं, जो पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती दे सकते हैं। उनके अलावा भी कई नेताओं ने ऐसे ही बात कही। बता दें कि खड़गे ने भी गांधी परिवार की सलाह पर ही अध्यक्ष पद पर काम करने की बात कही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
धनबादः झारखंड में धनबाद जिले में चोरी का एक अजीबो-गरीब और दिलचस्प मामला सामने आया है। चोर ने जिस घर से एक मोटर पंप (टुल्लू पंप) की चोरी की। उसके…
 20 July 2026
हैदराबाद : ट्रेनी आईपीएस उदयकृष्ण रेड्डी केस में एक नया मोड़ आया है। यौन शोषण के लगे आरोपों में घिरे उदय कृष्ण रेड्डी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उन्हें…
 20 July 2026
मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में पति को सांप से डसवाकर मारने के मामले में आरोपी दामिनी का एक टैटू अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।…
 20 July 2026
तूतीकोरिन : तमिलनाडु में एक बड़ा राजनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया है। विलाथिकुलम से डीएमके विधायक मार्कंडेयन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधायक पर कोविलपट्टी में एक जनसभा…
 18 July 2026
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
 18 July 2026
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
 18 July 2026
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
 18 July 2026
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
 18 July 2026
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
Advt.