राहुल गांधी ने सरकारी बंगले से पैक किया बोरिया-बिस्तर, क्या है आगे का प्लान?
Updated on
15-04-2023 06:29 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने 12 तुगलक लेन स्थित अपने सरकारी बंगले से बोरिया-बिस्तर समेट लिया है। मानहानि केस में गुजरात की एक अदालत ने उन्हें 2 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद उनकी सांसदी चली गई थी। सांसदी जाने के बाद कांग्रेस नेता को सरकारी बंगला छोड़ने का नोटिस मिला था। राहुल का सामान उनकी मां सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ में शिफ्ट हुआ है। इसका मतलब है कि वह आगे अपनी मां के साथ ही रहेंगे। 23 मार्च को सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को मोदी सरनेम को लेकर मानहानि केस में सजा सुनाई थी। राहुल केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य थे।
22 अप्रैल तक का था समय राहुल गांधी के पास बंगला खाली करने के लिए 22 अप्रैल तक का समय था। संसद सदस्यता खत्म होने के तुरंत बाद 27 मार्च को उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस मिला था। नोटिस मिलने के अगले ही दिन राहुल ने लोकसभा सचिवालय के डिप्टी सेक्रेटरी डॉ मोहित रंजन को इस बाबत जवाब भेजा था। इसमें राहुल ने कहा था कि वह बंगला खाली कर देंगे। 2004 में अमेठी से पहली बार सासंद चुने जाने पर यह बंगला राहुल को 2005 में अलॉट हुआ था। राहुल ने इस बंगले से कई अच्छी यादें जुड़ी होने की बात भी कही थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उन्हें अपने या सोनिया के बंगले में शिफ्ट होने का सुझाव दिया था।
शुक्रवार को मां के घर शिफ्ट हुआ सामान शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 12 तुगलक लेन बंगले से ट्रक को सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ के लिए रवाना होते देखा गया। 23 मार्च को सूरत कोर्ट ने मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल को 2 साल कैद की सजा सुनाई थी। कुछ देर में उन्हें जमानत भी दे दी गई थी। मानहानि केस में सजा के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपील की है। इस पर गुरुवार को सूरत सेशन कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई थी। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। 20 अप्रैल को कोर्ट फैसला सुनाएगी।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…