राहुल गांधी ने नोटिस पर लोकसभा सचिवालय को दिया जवाब, प्रधानमंत्री के खिलाफ की थी टिप्पणी
Updated on
16-02-2023 06:23 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपनी टिप्पणी को लेकर बीजेपी के सदस्यों के नोटिस पर लोकसभा सचिवालय को जवाब सौंपा है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सात फरवरी को प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी की थी।
राहुल को 10 फरवरी को लिखे पत्र में लोकसभा सचिवालय ने उनसे भाजपा सांसदों निशिकांत दुबे और प्रह्लाद जोशी द्वारा उनके खिलाफ दिये गये विशेषाधिकार हनन नोटिस पर अपना जवाब 15 फरवरी तक लोकसभा अध्यक्ष के विचार के लिए प्रस्तुत करने को कहा था। भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी के सात फरवरी के भाषण पर नोटिस जारी किया था जिसमें उन्होंने हिंडनबर्ग-अडाणी मुद्दे पर टिप्पणियां की थीं।
सूत्रों ने कहा कि गांधी ने लोकसभा में की गई अपनी टिप्पणी को सही ठहराते हुए विभिन्न कानूनों और पूर्व के उदाहरणों का हवाला देते हुए कई पन्नों में विस्तृत जवाब दिया है। सोमवार को अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड में एक सभा को संबोधित करते हुए, राहुल ने सदन में चर्चा के दौरान दिए गए अपने भाषण से कई टिप्पणियों को हटाने के फैसले की आलोचना की थी।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…