इस महीने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देंगे राहुल गांधी, जानिए किन मुद्दों पर करेंगे बात
Updated on
17-02-2023 06:32 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस महीने के आखिर में ब्रिटेन जाएंगे जहां वह कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के बिजनेस स्कूल में व्याख्यान देंगे। राहुल गांधी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा मैं अपना संस्थान रहे कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय जाऊंगा और बिजनेस स्कूल में व्याख्यान दूंगा। राहुल गांधी ने कहा, मैं भूराजनीति, अंतरराष्ट्रीय संबंध, बिग डाटा और लोकतंत्र समेत कई क्षेत्रों के कुछ प्रतिभावान लोगों के साथ संवाद करने को लेकर उत्सुक हूं।
कैम्ब्रिज बिजनेस स्कूल ने कहा कि वह राहुल गांधी का फिर से स्वागत करके खुश है। ट्वीट कर लिखा गया कि राहुल गांधी कैम्ब्रिज बिजनेस स्कूल में व्याख्यान देंगे और बिग डाटा और डेमोक्रेसी तथा भारत-चीन संबंधों पर संवाद करेंगे। ब्रिटेन जाने से पहले राहुल गांधी रायपुर में 24-26 फरवरी को कांग्रेस के 85वें पूर्ण अधिवेशन में भाग लेंगे।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिनों के निजी दौरे पर बुधवार को उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग पहुंचे और स्कीइंग की। हाल ही में राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत श्रीनगर पहुंचे थे। गुलमर्ग में राहुल गांधी ने गोंडोला केबल कार की सवारी भी की और फिर स्कीइंग की। कांग्रेस नेता ने वहां मौजूद कई पर्यटकों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…