26 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे हमेशा से राहुल को पसंद करते रहे हैं जबकि 15 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल को पसंद करना शुरू किया। 16 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे कांग्रेस नेता को पसंद नहीं करते। उधर, 55 प्रतिशत लोग कई मोर्चों पर सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं। करीब 38 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे कुछ हद तक केंद्र सरकार के काम से संतुष्ट हैं। 21 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे बिल्कुल भी सरकार से संतुष्ट नहीं हैं।
इसके अलावा अगले सवाल के जवाब में 37 प्रतिशत लोगों ने कहा कि ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियां कानून के तहत काम कर रही हैं जबकि 32 प्रतिशत लोगों का कहना है कि राजनीतिक प्रतिशोध के लिए उनका इस्तेमाल किया जा रहा है। लोकनीति-सीएसडीएस ने 71 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 7202 लोगों के बीच यह सर्वे किया है।
