Select Date:

अटल समाधि पहुंचे राहुल, भाजपा ने बोला हमला:कहा- अटलजी को अंग्रेजों का मुखबिर कहने वाले को पार्टी से निकाले कांग्रेस

Updated on 26-12-2022 06:07 PM

भारत जोड़ो यात्रा से ब्रेक लेकर राहुल गांधी सोमवार सुबह दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पहुंचे। राहुल के पूर्व PM की समाधि पर पहुंचने के बाद भाजपा ने उन पर हमला बोल दिया है। भाजपा ने कहा है कि अगर कांग्रेस वाकई अटलजी का सम्मान करती है, तो उन्हें अंग्रेजों का मुखबिर कहने वाले गौरव पांधी को कांग्रेस से निकालें। साथ ही उनके बयान के लिए माफी भी मांगें।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस नेता गौरव पांधी ने विवाद के बाद अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है। पांधी ने रविवार यानी 25 दिसंबर को अटल की जयंती के मौके पर कहा था- 1942 में RSS के अन्य सदस्यों की तरह अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत छोड़ो आंदोलन का बहिष्कार किया। उन्होंने आंदोलन में शामिल होने वाले वालों के खिलाफ ब्रिटिश मुखबिर के तौर पर काम किया। 

खड़गे ने पांधी को AICC का कोऑर्डिनेटर बनाया
अटल जी पर गौरव पांधी के बयान को आपने देखा, अब जान लीजिए कि पांधी कौन हैं और नेशनल पॉलिटिक्स में बहुत ज्यादा चर्चित न रहने वाले इस नेता के बयान पर विवाद क्यों हुआ है। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चार नेताओं को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, यानी AICC का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। इनमें राज्यसभा सांसद सैयद नासिर हुसैन, प्रणव झा, गुरदीप सिंह सप्पल और गौरव पांधी शामिल हैं।

39 साल के गौरव पांधी चारों नेताओं में सबसे युवा हैं। कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद खड़गे की तरफ से की गई पहली नियुक्ति इन चारों कोऑर्डिनेटर्स की ही थीं। खास बात यह है कि ये सभी नेता पार्टी अध्यक्ष के कार्यालय के तहत काम करेंगे। लिहाजा, पांधी के बहाने भाजपा ने पूरी कांग्रेस पर हमला बोला है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.