Select Date:

राहुल ने MP की 3 बेटियों को हेलिकॉप्टर में घुमाया:उज्जैन में किया था वादा...राजस्थान में पूरा किया

Updated on 09-12-2022 05:39 PM

राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान MP की तीन स्टूडेंट्स से किया वादा 10 दिन में ही पूरा कर दिया। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा में इन दिनों राजस्थान में हैं। गुरुवार को यात्रा की बूंदी जिले में एंट्री हुई। कोटा में यात्रा कंप्लीट होने के बाद राहुल सीधे बूंदी के गुडली में बनाए गए हेलिपैड पहुंचे। वहां MP के उज्जैन की तीन स्टूडेंट राहुल के इंतजार में बैठी थीं। वे राहुल के साथ हेलिकॉप्टर की राइड करने आईं थीं।

दरअसल, 29 नवंबर को उज्जैन में यात्रा के दौरान राहुल 11वीं की स्टूडेंट्स शीतल, अंतिमा और 10वीं में पढ़ने वाली गिरिजा से मिले थे। इनसे राहुल ने उनके ड्रीम करियर को लेकर बात की। उनसे पूछा कि स्कूल के बाद पढ़ाई के अलावा उनके और क्या-क्या ड्रीम हैं। बातों ही बातों में इन छात्राओं ने राहुल से उनके साथ हवाई यात्रा करने की भी इच्छा जताई थी। उस समय राहुल ने तीनों से वादा किया था कि आपको जल्द हवाई यात्रा कराऊंगा।

राहुल ने 10 दिन में ही अपना वादा निभाते हुए तीनों छात्राओं के साथ 20 मिनट की हेलिकॉप्टर राइड की। तीनों छात्राएं हेलिकाप्टर से उतरीं तो राहुल ने उनको चॉकलेट भी दी। साथ ही राहुल और हेलिकॉप्टर के पायलट ने 10 मिनट तक छात्राओं को हेलिकॉप्टर की तकनीकी जानकारियां भी दीं। तीनों बेटियों के साथ राहुल ने फोटो खिंचवाए। इसके बाद राहुल गांधी सीधे सोनिया गांधी से मिलने के लिए सवाईमाधोपुर रवाना हो गए।

यह क्षण हमारे लिए अकल्पनीय था

राहुल के साथ हवाई यात्रा करने वाली तीनों छात्राओं से बातचीत की। उज्जैन निवासी 11वीं क्लास की शीतल पाटीदार, अंतिमा पंवार और 10वीं की स्टूडेंट गिरजा पंवार ने बताया कि यह हमारे लिए सपना पूरा होने जैसा है। उनका कहना था कि पहली बार हेलिकॉप्टर में बैठे और वह भी राहुल गांधी के साथ, यह क्षण हमारे लिए अकल्पनीय था और अविस्मरणीय रहेगा।

यात्रा के दौरान हम सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से राहुल गांधी से जुड़े थे। तब उन्होंने भरोसा दिलाया था कि लगन और मेहनत से लक्ष्य की ओर बढ़ो तो हवाई यात्रा करने का सपना जरूर पूरा होगा। हवाई यात्रा के दौरान राहुल ने हमसे कहा कि देश भर की यात्रा के दौरान वे बच्चों से मिले हैं। सभी बच्चों ने बड़े पदों पर जाने की इच्छा जताई है।

राहुल ने छात्राओं से कहा- अपनी पसंद का ही करियर चुनिए

उन्होंने कहा कि बच्चे जो भी करें, वह मन से करें, जो ज्यादा पसंद हो, उसको दिल से करते हुए अपना करियर बनाएं। छात्राओं ने बताया कि राहुल ने हमसे कहा कि परिवार या समाज के दबाव में आकर करियर नहीं चुनें, अपनी पसंद का करियर ही चुनें। हवाई यात्रा के बाद राहुल ने छात्राओं को हेलिकॉप्टर की स्पीड, कितने देर में कितनी दूरी तय करता है... जैसी अहम जानकारियां दीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.