Select Date:

राहुल की फिफ्टी, धोनी का धमाल और फिर जडेजा का कड़क कैच, तस्वीरों में देखें मैच का रोमांच

Updated on 20-04-2024 05:05 PM
केएल राहुल की बेहतरीन 82 रनों की पारी से लखनऊ सुपरजाइंट्स ने अपने घर में चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतने के बाद पहले चेन्नई को बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। सीएसके ने रविंद्र जडेजा के अर्धशतक से 20 ओवर में 176 रन का स्कोर खड़ा किया, लेकिन लखनऊ के लिए केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए अपनी टीम को एकतरफा जीत की तरफ मोड़ दिया। लखनऊ ने 6 गेंद रहते ही मैच को अपने नाम किया। ऐसे में तस्वीरों में देखिए इस मैच का रोमांच।

लखनऊ के लिए केएल राहुल की क्लासिकल फिफ्टी

केएल राहुल की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी से लखनऊ सुपर जाइंट्स ने अपने घर में चेन्नई सुपर किंग्स को अदब से हराया। इकाना में खेले गए मैच में राहुल अपनी बैटिंग से छा गए। उन्होंने 53 गेंद 82 रनों की पारी खेली। एक समय लग रहा था कि राहुल अपना शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन वह चूक गए। हालांकि, तब तक उन्होंने अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था। राहुल ने अपनी इस पारी में 9 चौके और 3 सिक्स भी लगाया।

क्विंटन डिकॉक ने भी किया धूम धड़ाका

केएल राहुल के अलावा मैच में क्विंटन डिकॉक ने भी कमाल की बल्लेबाजी की। राहुल के साथ मिलकर उन्होंने पहले विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी की। इस लखनऊ के लिए डिकॉक 43 गेंद में 54 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और एक छक्का भी लगाया।

सीएसके को गेंदबाजों ने किया निराश

लखनऊ के खिलाफ इस मैच में सीएसके की गेंदबाजी बहुच की औसत दर्जे की रही। पारी में वह सिर्फ दो विकेट ले पाए। एक विकेट विकेट मुस्तफिजुर रहमान के नाम रहा जबकि दूसरा विकेट मथीसा पाथिराना ने लिया। यही कारण है कि लखनऊ के खिलाफ सीएसके को करारी हार झेलनी पड़ी।

रविंद्र जडेजा ने लपका बेहतरीन कैच

लखनऊ की पारी में रविंद्र जडेजा ने केएल राहुल का एक बेहतरीन कैच लपका। कैच इतना शानदार था कि कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को यकीन नहीं हुआ। जडेजा ने हवा में छलांग लगाते हुए एक हाथ से कैच को जकड़ लिया। फील्डिंग के अलावा जडेजा ने सीएसके के लिए बल्लेबाजी में टीम के लिए अहम पारी खेलते हुए 57 रन भी बनाए थे।

9 गेंद की पारी में छा गए माही

जडेजा के अलावा सीएसके लिए महेंद्र सिंह धोनी ने भी बल्लेबाजी में खूब धमाल मचाया। हालांकि, धोनी सिर्फ 9 गेंद का सामना किया जिसमें उन्होंने 311 के स्ट्राइक रेट से 28 रन कूट दिए। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्का भी लगाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.