'रेड 2' एडवांस बुकिंग: अमय पटनायक की होगी दमदार वापसी, धड़ाधड़ बिक रही टिकटें, रिलीज में अभी 3 दिन बाकी
Updated on
28-04-2025 06:43 PM
अजय देवगन बड़े पर्दे पर 8 साल बाद एक बार फिर से अमय पटनायक बनकर लौट रहे हैं। साल 2018 की उनकी सुपरहिट फिल्म 'रेड' के इस सीक्वल की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। चुनिंदा शोज के लिए शुरू हुई प्री-सेल्स बुकिंग में 'रेड 2' को अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर और मुंबई जैसे मास सर्किट में पहले दिन के लिए अच्छी-खासी संख्या में टिकटों की बिक्री हो रही है। इस बार फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख भी हैं। जबकि इलियाना डीक्रूज की जगह इस बार वाणी कपूर को कास्ट किया गया है।
अजय की पिछली रिलीज 'सिंघम अगेन' थी, जो देसी बॉक्स ऑफिस पर 247.86 करोड़ कमाने के बावजूद अपने 350 करोड़ के बजट के कारण असफल रही। अब वह 'रेड 2' में IRS अफसर अमय पटनायक बनकर लौट रहे हैं। फिल्म को एक बार फिर राज कुमार गुप्ता डायरेक्ट कर रहे हैं। इस सीक्वल में सौरभ शुक्ला की भी वापसी हुई है। जबकि तमन्ना भाटिया का आइटम डांस नंबर भी है। शुक्रवार, 1 मई 2025 को यह फिल्म रिलीज हो रही है, जबकि शनिवार 26 अप्रैल से एडवांस बुकिंग की शुरुआत हुई है।
'रेड 2' एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
Sacnilk के मुताबिक, क्राइम-थ्रिलर 'रेड 2' ने बेहद कम प्रचार के बावजूद अपने ट्रेलर से दर्शकों में उत्साह जगाया है। यही वजह है कि दो दिनों में कुल 3968 शोज के लिए 92.62 लाख रुपये की ग्रॉस एडवांस बुकिंग हो चुकी है। ब्लॉक सीटों को जोड़ लें तो कुल 2.06 करोड़ रुपये की प्री-सेल्स बुकिंग हुई है। सोमवार सुबह तक ओपनिंग डे के लिए फिल्म के 29715 टिकटों की बिक्री हो चुकी है।
पहले 24 घंटों में बिके थे 13.7 हजार टिकट्स
एडवांस बुकिंग के पहले दिन 'रेड 2' ने 45.16 लाख रुपये की बुकिंग की थी। तब देशभर में केवल 2,338 शोज के लिए 13.7K टिकट बिके थे। शनिवार को शोज की संख्या बढ़कर 3500 से अधिक हुई, जिसके बूते कुल 29 हजार से अधिक टिकटों की बिक्री हुई है। जैसे-जैसे रिलीज की तारीख नजदीक आएगी, यह संख्या अभी और तेजी से बढ़ेगी।
क्या 'छावा' और 'सिकंदर' को पछाड़ पाएगी 'रेड 2'?
'रेड 2' को अभी तक सबसे अच्छा रेस्पॉन्स दिल्ली-एनसीआर में मिला है। जबकि दूसरे मास सर्किट में गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी टिकटों की अच्छी-खासी बिक्री हो रही है। साल 2025 में अभी तक 'छावा' को छोड़कर कोई भी बॉलीवुड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई नहीं कर पाई है। जबकि एडवांस बुकिंग में 'छावा' का हाल भी बहुत अच्छा नहीं रहा था। ऐसे में क्या 'रेड 2' साल 2025 की टॉप-5 एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में जगह बनाने के लिए अजय देवगन की इस फिल्म के पास अच्छा मौका है।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…