अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में आजमगढ़ में छापे, STF के हाथ खाली, फूलपुर से हिरासत में नकाबपोश
Updated on
21-07-2023 03:40 PM
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 24 फरवरी को हुई वकील उमेश पाल की हत्या मामले में जांच एजेंसियों की ओर से लगातार आरोपियों की धर-पकड़ के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस क्रम में माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के आजमगढ़ में छुपे होने की सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। हालांकि, पुलिस को एक बार फिर कोई खास सफलता दर्ज करने में कामयाब नहीं हो पाई। प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस और यूपी एसटीएफ की ओर से इस प्रकार की कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, खुफिया सूचना के आधार पर प्रयागराज के फूलपुर इलाके के आमनाबाद में पुलिस ने छापा मारा। यहां पर शाइस्ता परवीन की मदद के मामले में एक नकाबपोश महिला को हिरासत में लिया गया है। शाइस्ता के ठिकाने की जानकारी के बाद पुलिस की ओर से दबिश बढ़ाई गई है। शाइस्ता परवीन पर उमेश पाल की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। इसको लेकर प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस की ओर माफिया की पत्नी पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित है। हालांकि, घटना के करीब 5 माह बाद भी साजिशकर्ता का सुराग लगाने में पुलिस कामयाब नहीं हो पाई है।
एसटीएफ के फिर खाली हाथ
यूपी एसटीएफ के हाथ आजमगढ़ की छापेमारी में भी खाली रहे हैं। इस बार भी माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता को पकड़ पाने में पुलिस की टीम कामयाब नहीं रही। खुफिया सूचना के आधार पर छापेमारी के बाद दो घंटे तक पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आजमगढ़ के दो गांवों में पुलिस की टीम ने तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, पुलिस टीम को यहां से कुछ भी हासिल नहीं हुआ। एक वकील से भी यहां पर पूछताछ की गई। वकील के पास से भी कोई सूचना नहीं मिलने की बात कही जा रही है। इसके बाद प्रयागराज से गई एसटीएफ की टीम वापस लौट गई है।
बुधवार की रात से छापेमारी की सूचना
पुलिस की ओर से शाइस्ता परवीन की तलाश में जौनपुर से सटे आजमगढ़ जिले के कई गांवों में छापे मारे गए। आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र के आमनाबाद गांव से एक नकाबपोश महिला को भी हिरासत मे लिए जाने की जानकारी सामने आई। छापेमारी के दौरान जौनपुर के शाहगंजी की पुलिस के मौजूद रहने की बात कही गई। हालांकि, पुलिस ने किसी को भी हिरासत में लिए जाने से इनकार किया गया। शाहगंज पुलिस ने खुफिया इनपुट के आधार पर फूलपुर थाना क्षेत्र के आमनाबाद गांव में छापा मारा। दावा किया गया कि यहां पर शाइस्ता से मिलते-जुलते हुलिया वाली महिला ले पनाह ले रखी है। रात में छापेमारी और नकाबपोश महिला को पुलिस के साथ ले जाए जाने का दावा किया जा रहा है। इस संबंध में शाहगंज के सीओ शुभम तोदी ने कहा कि इस प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने अफवाहों से बचने की सलाह दी।
5 माह से फरार चल रही है शाइस्ता
शाइस्ता परवीन करीब पांच माह से फरार चल रही है। 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद आखिरी बार 25 फरवरी को शाइस्ता परवीन को देखा गया था। इस केस में जैसे ही माफिया अतीक अहमद के गिरोह के शामिल होने का खुलासा हुआ और शाइस्ता की संलिप्तता सामने आई, वह अंडरग्राउंड हो गई। इसके बाद से लगाजार प्रयागराज पुलिस और उमेश पाल केस की जांच कर रही यूपी एसटीएफ की टीम उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है। 13 अप्रैल को बेटे असद अहमद के एनकाउंटर और 15 अप्रैल को पति अतीक अहमद एवं देवर दानिश अजीम उर्फ अशरफ की हत्या के बाद भी वह सामने नहीं आई। पुलिस की ओर से उस पर 50 हजार का इनाम है। हालांकि, अब तक पुलिस को उसके खिलाफ जितने भी सुराग मिले हैं, वह सही नहीं पाए गए हैं।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…